फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP leader's house stoned

चरथावल में भाजपा नेता के घर पथराव

Fri, 11 Dec 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 11 Dec 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
BJP leader's house stoned
मुजफ्फरनगर के चरथावल में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष कमलेश तिवारी के कथित बयान के विरोध में किए गए प्रदर्शन के बाद लौटती मुस्लिमों की भीड़ ने भाजपा नगर अध्यक्ष के मकान पर पथराव कर दिया। एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता को ज्ञापन देने के बाद घरों को लौटती भीड़ के हमले से कस्बे में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में एसपी सिटी ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर हालात को बिगड़ने से बचाया। भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन के मुख्य आयोजक और हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमले और आगजनी के प्रयास की तहरीर दी है। घटना को लेकर दोनों समुदायों में तनाव व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जमीयत उलेमा हिंद के बैनर तले थानाभवन मार्ग पर चरथावल देहात में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आरोपी कमलेश तिवारी के खिलाफ रासुका लगाने संबंधी ज्ञापन एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता को दिया था। वहां से कई गांवों की हजारों की भीड़ नारेबाजी करते हुए कस्बे में दाखिल हो गई। रास्ते में ठाकुरद्वारा मंदिर के पास भाजपा नगर अध्यक्ष मिथुन त्यागी के मकान पर भीड़ ने पथराव कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि नगराध्यक्ष और कमलकांत त्यागी पर हमला किया गया। दोनों ने घरों में घुसकर जान बचाई, लेकिन उग्र भीड़ ने भाजपा नेता के मकान पर जमकर पथराव किया और घर के बाहर बंधी गाय पर लाठियां बरसाईं। मकान में आग लगाने का प्रयास किया गया। भीड़ के जाने के कुछ देर बाद एसपी सिटी और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। उन्होंने गुस्साए लोगों को शांत किया। यह खबर पूरे जिले में आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता के यहां हुई दूसरे संप्रदाय की भीड़ द्वारा हमले की खबर लगने के बाद भाजपाइयों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। मंदिर ठाकुरद्वारा के पास काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। गुस्साए भाजपा नेताओं की थानाध्यक्ष आनंद मिश्रा के साथ तीखी नोकझोंक हुई। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय कश्यप, जिलामंत्री रामभूल सिंह, शहर नगर अध्यक्ष श्रीमोहन तायल और कमलकांत ने कहा कि जिले में धारा-144 लगने के बावजूद हजारों की भीड़ को कस्बे में खुलेआम लाठी-डंडे लहराते हुए प्रदर्शन करने की अनुमति क्यों दी गई?

यदि घटना में कार्रवाई नहीं की गई तो प्रशासन के खिलाफ पंचायत कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। मुख्य आयोजक एवं दोषियों के खिलाफ कसबे का माहौल खराब करने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए एसओ को तहरीर दी है। एसओ ने मामले में उपद्रवियों को चिह्नित कर कठोर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। आरएसएस नेता सुरेंद्र भगत, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास आर्य, जिला मंत्री सुरेंद्र कश्यप, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कुलदीप त्यागी, युवा मोर्चा नगराध्यक्ष मोहित जैन, संजय त्यागी, रवीकांत त्यागी, निधीष गर्ग आदि मौजूद रहे।


तहरीर देने पर काफी देर हुई जद्दोजहद
चरथावल। ठाकुरद्वारा मंदिर के पास पीड़ित भाजपा नेता के मकान पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा लग गया। मामले की तहरीर लेने के लिए थानाध्यक्ष मौके पर आ गए, लेकिन मौके पर तहरीर देने के बजाय कुछ नेता थाने में तहरीर देने की बात पर अड़ गए। पुलिस चाहती थी कि थाने में पहुंचने से बस स्टैंड पर दूसरे समुदाय के लोगों के होने से टकराव हो सकता है। बाद में एसओ द्वारा कठोर कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत किया और तहरीर लेकर थाने रवाना हो गए। मामले में खुफिया विभाग भी अलर्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed