फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP leader's father murdered

भाजपा नेता के पिता की हत्या

Wed, 21 Jul 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
BJP leader's father murdered
जानसठ के गांव भलवा में श्याम सिंह की हत्या को लेकर मौके पर जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : KHATAULI
भाजपा नेता के पिता की गला रेतकर हत्या
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव भलवा में भाजपा बूथ अध्यक्ष सुशील प्रजापति के वृद्ध पिता श्याम सिंह (60) की घर से बुलाकर ले जाने के बाद गला रेतकर हत्या कर दी गई। उनका लहूलुहान शव गांव के जंगल में श्मशान घाट जाने वाले मार्ग पर मिला। बेटे ने गांव निवासी दूसरे वर्ग के सात लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने में धरना देकर बैठ गए हैं।

जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव भलवा निवासी श्याम सिंह को गांव का ही दूसरे वर्ग का युवक घर से बुलाकर ले गया था। करीब एक घंटे बाद श्यामसिंह का मिला। सीओ शकील अहमद व इंस्पेक्टर के साथ मौके पर पहुंचे और शव उठाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे और जल्द खुलासे का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। कुछ देर बाद ग्रामीण फिर से परिजनों के साथ भलवा चौकी पहुंचे और नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

जानसठ के गांव भलवा में श्याम सिंह की हत्या को लेकर गमजदा परिवार की महिलाएं

जानसठ के गांव भलवा में श्याम सिंह की हत्या को लेकर गमजदा परिवार की महिलाएं- फोटो : KHATAULI

जानसठ के गांव भलवा में श्याम सिंह की हत्या को लेकर परिजनों से मिलने पहुंचे भाजपा नेता

जानसठ के गांव भलवा में श्याम सिंह की हत्या को लेकर परिजनों से मिलने पहुंचे भाजपा नेता- फोटो : KHATAULI

जानसठ के गांव भलवा में श्याम सिंह की हत्या को लेकर परिजनों से पूछताछ करते एसपी देहात

जानसठ के गांव भलवा में श्याम सिंह की हत्या को लेकर परिजनों से पूछताछ करते एसपी देहात- फोटो : KHATAULI

मुजफ्फरनगर जिले के जानसठ के गांव भलवा में मृतक श्याम सिंह का फाइल फोटो

मुजफ्फरनगर जिले के जानसठ के गांव भलवा में मृतक श्याम सिंह का फाइल फोटो- फोटो : KHATAULI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed