फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP government wants to ruin farmers: Gaurav Tikait

किसानों को बर्बाद करना चाहती है भाजपा सरकार: गौरव टिकैत

Sun, 22 Aug 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
BJP government wants to ruin farmers: Gaurav Tikait
खतौली में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित मंचासीन भाकियू नेता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
किसानों को बर्बाद करना चाहती है भाजपा सरकार: गौरव टिकैत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। जीटी रोड स्थित बैंकट हॉल में भाकियू कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि रहे भाकियू के युवा अध्यक्ष गौरव टिकैत ने कहा कि भाजपा सरकार के कृषि कानून पूरी तरह से किसानों के खिलाफ हैं। भाजपा सरकार किसानों को बर्बाद करना चाहती है।

गौरव टिकैत ने कहा कि महंगाई की मार से पहले ही किसान परेशान हैं। पेट्रोल, डीजल सहित खाद के दामों में पहले ही बेतहाशा वृद्धि है, जिस कारण किसान परेशान है। यह सरकार किसानों को उद्योगपतियों के हाथों बेचना चाहती है। भारतीय किसान यूनियन ऐसा नहीं होने देगी। उन्होंने मंत्री भूपेंद्र सिंह के बयान की कड़ी आलोचना की, कहा कि जिम्मेदार पद पर बैठे हुए व्यक्ति को इस तरह की अनर्गल बयान नहीं देना चाहिए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पांच सितंबर को जिला मुख्यालय पर होने वाली किसान महापंचायत में भारी संख्या में किसानों से पहुंचने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता बदन सिंह तथा संचालन भारत वीर सिंह ने किया। इस दौरान धीरज लाटियान, अंकित राठी, सत्येंद्र चौहान, खड़क सिंह सैनी, प्रभात सैनी, ईश्वर, विनोद, नरेश, राजवीर सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed