{"_id":"5e1cb3b58ebc3e87c80fbd07","slug":"bjp-giving-every-class-a-place-in-the-organization-brijesh-devband-news-mrt463658158","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज के प्रत्येक वर्ग में संगठन में जगह दे रही भाजपा : ब्रिजेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज के प्रत्येक वर्ग में संगठन में जगह दे रही भाजपा : ब्रिजेश
विज्ञापन
हर वर्ग को संगठन में जगह दे रही भाजपा : ब्रिजेश
देवबंद। वैश्य अग्रवाल समाज ने नवनियुक्त भाजपा नगराध्यक्ष विपिन गर्ग का अभिनंदन किया।
सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक ब्रिजेश सिंह ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के एजेंडे पर चल रही है। संगठन में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया जा रहा है। विपिन गर्ग के नगराध्यक्ष बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी। राजीव गर्ग, अशोक गोयल, राजकिशोर गुप्ता, मनोज सिंघल, योगेंद्र गोयल, आशुतोष गुप्ता, विनय कुच्छल, दीपकराज सिंघल ंसिंघल, अशोक गुप्ता, विनोद प्रकाश गुप्ता, हरिओम सिंघल, नीरज कंसल आदि ने भी अपने विचार रखे। अध्यक्षता विनोद गुप्ता और संचालन राकेश सिंघल ने किया। इस मौके पर पवन कुमार, अजय गर्ग, अनुज गर्ग, आलोक ंसिंघल, सुनील गर्ग आदि मौजूद रहे।
वैश्य अग्रवाल सभा ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
देवबंद। समारोह में शामिल होने पहुंचे विधायक ब्रिजेश सिंह को वैश्य अग्रवाल सभा के महामंत्री राकेश सिंघल ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें नगर में पीएसी कंपनी की व्यवस्था कराने, महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा को मुख्य मार्ग पर स्थापित कराने, राजकीय डिग्री कॉलेज में साइंस की कक्षाओं का संचालन कराने, सर्विस रोड को मानक के अनुसार ठीक कराकर प्रकाश पथ की व्यवस्था कराने, टोल प्लाजा पर नगर के लोगों से 15-20 रुपये का शुल्क वसूले जाने और नगर की सीमा से लगे शिवापुरम, गांधी कालोनी और शुगर मिल कालोनी को नगरपालिका की सीमा में जोड़ने की मांग की गई।