फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP does not believe in democracy itself: Tyagi

जिपं चुनाव में भाजपा करा रही लोकतंत्र की हत्या: त्यागी

Wed, 30 Jun 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
BJP does not believe in democracy itself: Tyagi
मुजफ्फरनगर में सपा कार्यालय पर वार्ता करते जिलाध्यक्ष प्रमाद त्यागी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भाजपा का लोकतंत्र में ही विश्वास नहीं : त्यागी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि सत्ता के अहंकार में भाजपा के लोग पुलिस-प्रशासन के सहारे लोकतंत्र की हत्या करने पर तुले हुए हैं। भाजपा का लोकतंत्र में ही विश्वास नहीं है। उन्होंने जिला पंचायत सदस्य जरीन के भाजपा में जाने के सवाल पर कहा कि जनता सब देख रही है। सत्ता से जुड़ते ही जरीन के खिलाफ बने सारे मामले ठीक हो गए और उनकी जाति भी सही हो गई है।

बुधवार को महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर आप के जिला उपाध्यक्ष रहे रोहन त्यागी ने पार्टी को छोड़कर सपा ज्वाइन की है। रोहन ने कहा कि जनपद में आप को एक कमरे की पार्टी बनाकर रख दिया गया है। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि सत्ता के लोग पुलिस और प्रशासन को एक हथियार के रूप में प्रयोग करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। वार्ड 41 से जिला पंचायत सदस्या के प्रकरण में कहा कि जरीन का जाति प्रमाण पत्र गलत बताकर फर्जी मुकदमा किया गया, उनके परिवार का प्रतिष्ठान बंद करा दिया गया। पुलिस रात दिन दबिश देती रही। इसी के दबाव में जरीन ने भाजपा प्रत्याशी को समर्थन दिया है। भाजपा का लोकतंत्र में ही विश्वास नहीं है। उन्होंने कहा कि जरीन के देवर नियाज हैदर सपा में पदाधिकारी है। जरीन के भाजपा में ज्वाइन कराने के मामले में इसमें शामिल रहने पर नियाज हैदर के साथ ही सपा कार्यकर्ता अर्जुन पहलवान और अजीत मखियाली के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रेस वार्ता में पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप, जिया चौधरी, सचिन अग्रवाल, साजिद हसन, सोमपाल भाटी, उम्मेद त्यागी, कैप्टन सुरेश चंद्र जैन, शलभ गुप्ता, जनार्दन विश्वकर्मा, तुषार जैन, अनुराग पाल, राहुल त्यागी, अनुज त्यागी, नरेंद्र त्यागी, आबाद त्यागी, पवन त्यागी, कुमार गौरव, मयंक वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed