फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP created strategy to win Lok Sabha elections

 भाजपा ने लोकसभा चुनाव जीतने के लिए बनाई रणनीति 

Sun, 20 May 2018 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Sun, 20 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
BJP created strategy to win Lok Sabha elections
भाजपा की बैठक में मौजूद संगठन महामंत्री सुनील बंसल और अन्य पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए बूथ मैनेजमेंट पर फोकस कर दिया है। पार्टी केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने पर प्रत्येक जिले में कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसी के साथ बीजेपी ने अपने जिलाध्यक्षों को 13 बिंदुओं पर काम करने के निर्देश दिए हैं।  
विज्ञापन


भाजपा की क्षेत्रीय बैठक में प्रदेश के संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के मिशन को मजबूती देने पर चर्चा की। बैठक में हर जिले में नए सिरे से बूथ मैनेजमेंट के निर्देश सभी जिलाध्यक्षों को दिए गए। भाजपा शीर्ष नेतृत्व का मानना है कि वर्ष 2014 में बूथों पर तय की गई मजबूत रणनीति के कारण ही पार्टी इतने मार्जिन से जीत दर्ज करने में सफल रही।
विज्ञापन


बूथ मैनेजमेंट को मिशन 2019 की रणनीति में शीर्ष पर रखा गया है। मतदाता पुनरीक्षण के दौरान बढ़े मतदाताओं के कारण बूथों की संख्या में भी इजाफा हो गया है। लोकसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों की भौगोलिक, सामाजिक और राजनैतिक समीकरण बदलने के कारण नए सिरे से बूथ मैनेजमेंट की आवश्यकता को पार्टी ने महसूस किया है। हर जिले में बदले बूथ समीकरण पर अब पार्टी नए सिरे से रणनीति बनाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंसल ने पश्चिम क्षेत्र के जिलाध्यक्षों को आगामी रणनीति और कार्यक्रमों से अवगत कराया। 26 मई को केंद्र में भाजपा सरकार के चार साल पूर्ण होने पर हर जिले में कार्यक्रमों का आयोजन बड़े स्तर पर किया जाए, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार होगा। जिलाध्यक्षों को मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में, जो कि जून से प्रारंभ होने जा रहा है, सक्रिय भागीदारी करते हुए मतदान केंद्र बढ़वाने के साथ ही वोट बनवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जून माह में ग्राम स्वराज अभियान की भांति ग्राम चौपाल कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इसमें सेक्टर प्रवासी चार गांव में चौपाल लगाकर भाजपा सरकारों की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएंगे। पश्चिम क्षेत्र के प्रभारी प्रदेश महामंत्री एमएलसी विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, क्षेत्रीय महामंत्री सतेंद्र सिसौदिया, अशोक मोघा एवं सूर्य प्रकाश पाल मौजूद रहे।

सभी जिलाध्यक्षों को 13 बिंदुओं पर कार्यक्रम का दायित्व सौंपा गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, संजय खोखर बागपत, हिमांशु कुमार बुलंदशहर, शिवकमार राणा मेरठ, हरिओम शर्मा मुरादाबाद, करुणेश नंदन गर्ग मेरठ महानगर सहित 19 जिलाध्यक्ष मौजूद रहे। 

इन बिंदुओं पर काम करेगा संगठन 
मुजफ्फरनगर। भाजपा संगठन जिन 13 बिंदुओं पर काम करेगा, उनमें 26 मई को केंद्र सरकार की चौथी वर्षगांठ पर कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिलास्तर पर सहकारिता सम्मान, मतदान केंद्र और वोट बढ़ाना, एक जून से 15 जून तक सेक्टर प्रवासियों के माध्यम से ग्राम चौपाल का आयोजन कराना, लाभार्थी कार्यक्रम में शिविर आयोजित करना, क्षेत्र और जिला बैठकें जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री एवं क्षेत्र टीमों के साथ आयोजित करना,

मोदी एप का प्रचार प्रसार कर ज्यादा से ज्यादा डाउनलोड कराना,  विशेष प्रवास योजना का प्रचार प्रसार, अनुसूचित जनप्रतिनिधियों की जिला स्तरीय सूची तैयार करना, कार्यकर्ताओं के स्थानांतरण की सूची बनाना, सरकार में नियोजन हेतु जिले के 100 कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करना, लोकसभा प्रभारी प्रमुख और उनकी टीम का गठन कराना तथा क्षेत्र टीम, प्रकल्प, प्रकोष्ठ, विभाग और मोर्चा टीमों का गठन कर उनको सक्रिय बनाना शामिल हैं।  

वोट प्रतिशत बढ़ाने पर होगा फोकस : बंसल 
भाजपा कैराना की जंग को आसान नहीं मान रही है। प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि कैराना की चुनावी जंग काफी मुश्किल है, लेकिन इस सियासी समर में भाजपा की जीत होगी। भाजपा का पूरा फोकस इस चुनाव में वोट प्रतिशत को बढ़ाना होगा। वोट कम पड़ना ही गोरखपुर और फूलपुर की हार का कारण था।  

शनिवार को मेरठ रोड स्थित रिसोर्ट पर भाजपा की क्षेत्रीय बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कैराना में पार्टी की स्थिति लगातार बेहतर हो रही है। पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं और नेताओं को मजबूती के साथ उतारा गया है।

बूथ स्तर पर पार्टी सक्रिय हुई है। भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनता में आकर्षण बना है। कैराना की सामाजिक स्थिति और समीकरण भाजपा के लिए चुनौतीपूर्ण हैं, लेकिन भाजपा हर चुनौती को स्वीकार कर उसको अपने अनुकूल ढालने की राजनीति करती है। गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव में पराजय के बाद कैराना मेें चुनौती को लेकर सुनील बंसल ने कहा कि उपचुनाव को लेकर जनता में थोड़ी उदासीन रहती है, वोट प्रतिशत कम होने के कारण भाजपा के विपरीत परिणाम आया था। 

कैराना में भी भाजपा के लिए चुनौती है, लेकिन हर हाल में यहां से भाजपा की जीत होगी। यहां पर पार्टी की रणनीति वोट प्रतिशत बढ़ाने की है। पोलिंग अच्छा होगा तो भाजपा जीतेगी। संयुक्त विपक्ष घबराहट में है और हम बराबर इसको टक्कर दे रहे हैं। हमें विश्वास है कि संयुक्त विपक्ष की अवसरवादी राजनीति और गठबंधन को जनता नकार देगी। जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, संजय गुप्ता, अरविंद राज शर्मा, गीता जैन, सुधीर खटीक, श्रीकांत त्यागी आदि मौजूद रहे।

पलायन और विकास होगा मुद्दा : त्यागी
मुजफ्फरनगर। कैराना लोकसभा उपचुनाव में भाजपा पलायन और विकास को मुद्दा बनाएगी। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने कहा कि कैराना क्षेत्र की जनता जानती है कि तबस्सुम के परिवार के कारण ही पलायन की स्थिति बनी थी। इस परिवार ने अपराधियों को संरक्षण देने और एक समाज का उत्पीड़न करने के अलावा कुछ नहीं किया।


जनता इतनी जल्दी इस परिवार को भूलने वाली नहीं है। भाजपा की सरकार आने के बाद लोगों ने राहत महसूस की है। अब किसी को पलायन करने की जरूरत नहीं है। अपराधी पलायन कर रहे हैं। केंद्र सरकार के विकास कार्यों के कारण ही हम यूपी जीते हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों के बल पर कैराना उप चुनाव जीतेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed