फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP candidate Vinod wins election in Khatauli

भाजपा समर्थित प्रत्याशी विनोद चुनाव जीते

Tue, 01 Sep 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
BJP candidate Vinod wins election in Khatauli
भाजपा समर्थित प्रत्याशी विनोद चुनाव जीते
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। भूमि विकास बैंक शाखा प्रतिनिधि के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी विनोद ने अपने प्रतिद्वंद्वी विजय मोतला को 41 मतों से पराजित करते हुए बैंक के प्रतिनिधि पद पर कब्जा किया।

मंगलवार को सुबह से ही मतदान करने के लिए मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। दोपहर दो बजे तक 290 मत डाले जा चुके थे, जबकि 3.15 बजे तक 370 वोट डाले गए। मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए बुजुर्गों ने किसी न किसी का सहारा लेकर बूथ पर मतदान किया। इस चुनाव में विधायक विक्रम सैनी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी। मतगणना के समय पुलिस बल ने परिसर को खाली करा दिया था। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मतगणना शुरू हुई। तुलसीराम निर्वाचन अधिकारी, सुदर्शन लाल सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भूमि विकास बैंक शाखा प्रतिनिधि के चुनाव में कुल 383 मत पड़े, जिसमें भाजपा समर्थित विनोद को 204 मत मिले, वहीं विजय मोतला को 163 मत मिले। गिनती में 16 मत निरस्त हुए हैं। भाजपा समर्थित प्रत्याशी विनोद के जीतने के बाद उनके समर्थकों ने खुशी का इजहार किया। वहीं, दूसरी ओर किसान सेवा सहकारी समिति भंगेला के संचालक पद के चुनाव में कुल 112 मत पड़े, जिसमें आदेश कुमार को 87 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी को मात्र 23 मत हासिल हुए हैं। दो मत निरस्त हुए हैं। आदेश ने भारी मतों से चुनाव जीत लिया। चुनाव अधिकारी सतीश कुमार सहायक निर्वाचन अधिकारी किरण पाल सिंह ने यह जानकारी दी। ज्ञात हो कि करण सिंह की मृत्यु के बाद यह सीट खाली हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed