फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP-BKYU confrontation can spoil the situation

भाजपा-भाकियू का टकराव बिगाड़ सकता है हालात

Sun, 15 Aug 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
BJP-BKYU confrontation can spoil the situation
भाजपा-भाकियू का टकराव बिगाड़ सकता है हालात
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सिसौली की घटना के बाद जिले में भाजपा और भाकियू के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा है कि भाजपा नेता गांवों में न जाएं, वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने साफ शब्दों में कह दिया है कि गांवों में जाने से भाजपा नेताओं को कोई संगठन रोक नहीं सकता। इससे हालात बिगड़ सकते हैं और ऐसे में जिला प्रशासन के लिए भी एक अग्नि परीक्षा होगी।

किसानों के आंदोलन के बीच भाजपा की रणनीति थी कि वह किसानों से न टकराए। किसान नेताओं के लगातार आ रहे बयानों और सिसौली में बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक पर हुए हमले के बाद भाजपा भी अपनी रणनीति बदल सकती है। बीते तीन दिनों से जिले में भाजपा और भाकियू में तनाव बढ़ता जा रहा है। छपार में भाकियू नेताओं ने जाम लगाने के बाद चेतावनी दी थी कि भाजपा नेता गांवों में न जाएं। एक दिन पहले तितावी थाना क्षेत्र के गांव अमीरनगर में राकेश टिकैत के बोर्ड पर कालिख पोत दी गई। शनिवार को सिसौली में बुढाना विधायक उमेश मलिक पर हमला हो गया। इस हमले के बाद जिले की पूरी भाजपा एक हो गई है। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने भाकियू कार्यकर्ताओं को निशाने पर लिया है। उन्होंने कप्तान अभिषेक यादव को साफ शब्दों में कह दिया कि वह जिले में कानून का राज स्थापित करें। इसी बीच सिसौली पंचायत में भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने एक बार फिर कहा है कि भाजपा नेता गांवों में न जाएं। इसके जवाब में संजीव बालियान ने साफ कह दिया है कि भाजपा कार्यकर्ता कमजोर नहीं है, उन्हें गांवों में जाने से कोई संगठन रोक नहीं सकता। विधायक पर हमले की घटना में नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। ऐसे में पुलिस कार्रवाई करती है तो भाकियू के टकराव के हालात बन सकते हैं और कार्रवाई नहीं करती है भाजपा सीधे सामने हैं। पुलिस कार्रवाई की दिशा शासन का रुख तय करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed