फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP again showed strength with Vandana's victory

वंदना की जीत से भाजपा ने फिर दिखाई ताकत

Tue, 12 Apr 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
BJP again showed strength with Vandana's victory
मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव में जिले की चार सीटों पर हारने वाली भाजपा ने एमएलसी चुनाव में वंदना मुदित वर्मा की जीत से फिर ताकत दिखाई है। सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी एक हजार वोटों का आंकड़ा भी नहीं छू सका।
विज्ञापन

कुतुबपुर गांव की रहने वाली वंदना मुदित वर्मा तीन बार की जिला पंचायत सदस्य हैं। इससे पहले वह सहकारी बैंक की चेयरपर्सन रहीं। राजनीति में ऊंची उड़ान की लंबे समय से ख्वाहिश रही है। विधानसभा चुनाव में जिले की बुढ़ाना, चरथावल, पुरकाजी सुरक्षित और मीरापुर सीट खोने बाद भाजपा को जोर का झटका लगा था। जिले में मजबूत दिख रहे विपक्ष के सामने भाजपा ने वंदना को प्रत्याशी बनाया था। सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर जिले के चुनाव में वंदना वर्मा की जीत से भाजपा फिर मजबूत दिखाई दी है। शामली और मुजफ्फरनगर जिले की नौ में से छह सीट रालोद-सपा गठबंधन के पास है, लेकिन एमएलसी चुनाव में विपक्ष ताकत नहीं दिखा पाया। सपा प्रत्याशी आरिफ जौला को बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लखनऊ से कुतुबपुर तक बजता रहा डंका
कुतुबपुर गांव के वर्मा परिवार का डंका गांव से लखनऊ तक खूब बजता रहा है। वंदना वर्मा के जेठ स्वर्गीय शशांक शेखर बसपा सरकार में कैबिनेट सचिव रहे हैं। वंदना के पति मुदित वर्मा का लखनऊ के राजनीतिक गलियारों में रसूख है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed