{"_id":"60e351ed8ebc3e13531a5bf0","slug":"bio-diesel-pump-sealed-in-suwahedi-muzaffarnagar-news-mrt5460362189","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुवाहेड़ी में बायोडीजल पंप किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुवाहेड़ी में बायोडीजल पंप किया सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुवाहेड़ी में बायो डीजल पंप किया सील
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। जिला मुख्यालय से पहुंची टीम ने सोमवार को गांव सुवाहेड़ी में अवैध रूप से चल रहे बायो डीजल पंप पर छापा मारकर उसे सील कर दिया। टीम को इस पंप के अवैध रूप से संचालन और यहां मिलावटी तेल की बिक्री किए जाने की शिकायत मिली थी।
जिला मुख्यालय से सोमवार को नायब तहसीलदार सदर इंद्रदेव शर्मा, पूर्ति निरीक्षक अनुज कुमार सिंह की टीम ने गांव सुवाहेड़ी स्थित बायो डीजल पंप पर छापा मारा। नायब तहसीलदार ने बताया कि पंप संचालक इमरान से बायो डीजल पंप के संबंध में कागजात और अनापत्ति प्रमाण-पत्र की मांग की गई, लेकिन वह उन्हें उपलब्ध करने में नाकाम रहा। इस पर टीम ने बायो डीजल पंप को मौके पर ही सील कर दिया। बरामद तेल के नमूने लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अभिलेखीय साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सदर ब्लॉक क्षेत्र में इस तरह के पंपों के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि रतनपुरी क्षेत्र के गांव रियावली नंगला में भी टीम ने रविवार को छापा मारकर अवैध रूप से चल रहा बायो डीजल पंप पकड़ा था, जिसके संचालक के खिलाफ रतनपुरी थाने में मुकदमा भी पंजीकृत कराया गया है। एसडीएम सदर दीपक कुमार ने बताया कि क्षेत्र में बायो डीजल पंपों की जांच के लिए नायब तहसीलदार, माप तोल निरीक्षक, और पूर्ति निरीक्षक की टीम बनाई गई है, जो लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर ऐसे पंपों की जांच करेगी।