फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bike riding teacher dies due to Bolero collision

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार शिक्षिका की मौत

Sun, 01 May 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bike riding teacher dies due to Bolero collision
बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार शिक्षिका की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। नगर में स्टेट हाईवे 59 पर तेज रफ्तार बोलेरो कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति व दो वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

नगर के मोहल्ला जनकपुरी निवासी डॉ. धीरज अपनी पत्नी प्रीति (45) व दो वर्षीय बेटे के साथ बाइक द्वारा सहारनपुर जा रहे थे। शनिवार रात करीब 9,30 बजे जैसे ही वह सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर स्थित जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज के समीप पहुंचे तो इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि प्रीति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि डॉ. धीरज व उनका बेटा गंभीर रूप घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इसी दौरान एसडीएम दीपक कुमार भी वहां पहुंच गए। उन्होंने दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। जहां से बाद में उन्हें रेफर कर दिया गया। रविवार की दोपहर करीब 12 बजे देवीकुंड रोड स्थित शमशान में मृतक महिला के शव का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक प्रीति करंजाली गांव स्थित प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका थी। प्रीति की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed