फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bike riding couple dies after being hit by tanker

Muzaffarnagar News: शाहपुर - टैंकर की चपेट से आकर बाइक सवार दंपती की मौत

Wed, 27 Dec 2023 01:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 27 Dec 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Bike riding couple dies after being hit by tanker
- बुढ़ाना रोड पर सोरम गेट के पास हुआ हादसा, टैंकर का चालक फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। कस्बे के बड़ौत हाईवे बुढ़ाना रोड पर सोरम गेट के पास तेल से लदे टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। चालक टैंकर को छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है।

मुजफ्फरनगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रेमपुरी निवासी 29 वर्षीय अनुज की पत्नी नीशू (26) कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। अनुज मंगलवार सुबह उसको बाइक पर लेकर बुढ़ाना डॉक्टर के यहां दवाई दिलाने गया था। दोपहर बाद यह दंपती बुढ़ाना से दवाई लेकर मुजफ्फरनगर लौट रहा था। जब यह दोनों बुढ़ाना रोड पर सोरम गेट के पास पहुंचे तो उनकी बाइक सामने से आ रहे तेल से लदे एक टैंकर की चपेट में आ गई। इस दौरान पति-पत्नी सड़क पर गिर गए और अनुज के सिर में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन

हादसे को देख कर उधर से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। तब पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दंपती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मोबाइल के माध्यम से घटना के बारे में मृतकों के परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पति-पत्नी के शव पोस्टमार्टम केे लिए भिजवा दिया। उधर, चालक टैंकर को छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी अजय प्रसाद गौड़ ने बताया कि बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। फिलहाल हादसे के बारे में तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल पहले हुई थी शादी
थाना क्षेत्र के सोरम गेट के पास हुई सड़क दुर्घटना में दंपती की मौत से परिजनों में शोक है। मृतक के भाई संदीप ने बताया कि दंपती की शादी करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी। उसका भाई घर पर ही पापड़ बनाकर उसको बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। पिता की मृत्यु तीन वर्ष पूर्व हो गई थी। पूरा परिवार घटना से सदमे में है। मृतक के परिजनों के साथ पहुंचे मुजफ्फरनगर प्रेमपुरी के वार्ड सभासद योगेश मित्तल ने बताया कि युवक बेहद मिलनसार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed