फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bike rider's uncle and nephew died in an accident

वाहन की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत

Mon, 03 Feb 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bike rider's uncle and nephew died in an accident
देवबंद (सहारनपुर)। रणखंडी मार्ग पर किसी वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार मामा, भांजे की मौत हो गई। दोनों परिवार के बच्चे के जन्मदिन के लिए देवबंद से केक लेकर जा रहे थे। अचानक हुई दो लोगों की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

रणखंडी गांव निवासी पप्पू (35) सोमवार की शाम भांजे अंकित (24) के साथ बाइक पर देवबंद आया था। करीब सात बजे वह दोनों लौट रहे थे, जब वह रणखंडी मार्ग पर पहुंचे तो सामने से आए तेज गति वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों को लेकर सीएचसी पहुंची, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर दोनों के परिजन ग्रामीणों के साथ सीएचसी पहुंचे, शव देखते ही चीख पुकार मच गया। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को पप्पू के भतीजे का जन्मदिन था और वह अंकित को साथ लेकर देवबंद केक लेने के लिए गया था। वहीं, पुलिस कहना है कि किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सड़क दुघर्टना में बाइक सवार व्यक्ति घायल
देवबंद। रणखंडी रेलवे फाटक के समीप वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
माजरा गांव निवासी इसम सिंह सोमवार को किसी काम से बाइक पर देवबंद आया था। वह देर शाम लौट रहा था। जब वह रेलवे फाटक के समीप पहुंचा तो पीछे से आए वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed