{"_id":"604e56918ebc3e590d66bc3d","slug":"bike-rider-dies-in-road-accident-khatauli-news-mrt5299662110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
मोरना । दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक सुरेश की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा। पुलिस ने पंचनामा भरकर युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम मोरना जानसठ मार्ग पर शराब के ठेके के सामने दो मोटरसाइकिल की आपस में भिड़ंत हो गई, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टर ने दोनों युवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि सुरेश पुत्र रामेश्वर निवासी शुकतीर्थ अपने किसी काम से मोरना आया हुआ था। शाम को तेज गति से आ रही एक बाइक ने सुरेश की बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें उस पर दोनों युवक घायल हो गए। सुरेश की मौत हो गई। उसका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।