फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bike rider dies after hitting truck

Muzaffarnagar News: ट्रक में टकराने से बाइक सवार की मौत

Sat, 27 May 2023 05:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 05:08 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after hitting truck
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छपार। दिल्ली-दून हाइवे पर ट्रक में टकराने से बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। मेरठ में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने ट्रक चालक के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गांव बरला निवासी सचिन (22) शुक्रवार की रात दस बजे बाइक से अपनी ससुराल गांव दतियाना जा रहा था। छपार के पास आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे सचिन की बाइक बाइक ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में कर लिया, जबकि चालक फरार हो गया। पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। मेरठ में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने ट्रक चालक के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed