फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bike rider death by car collision

आल्टो की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Fri, 03 Jul 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Bike rider death by car collision
आल्टो की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भौराकलां। फुगाना-लालूखेड़ी मार्ग पर सोंटा नहर पुलिया पर आल्टो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथी की हालत गंभीर बनी हुई है।

शामली जनपद के बाबरी थाना क्षेत्र के गांव सोंटा निवासी अनिल (35) पुत्र सुक्रमपाल शुक्रवार सुबह साथी मनीष के साथ बाइक पर गांव साल्हाखेड़ी गया था। शाम को दोनों बाइक से ही गांव सोंटा लौट रहे थे। फुगाना-लालूखेड़ी मार्ग पर गांव सोंटा की नहर पुलिया पर तेज रफ्तार आल्टो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें शामली हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान अनिल की मौत हो गई, जबकि मनीष की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना पर भौराकलां व बाबरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घटनास्थल भौराकलां का पाया गया, जिस पर पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। हादसे के आरोपी कार चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है, जिसके खिलाफ अनिल के भाई अंकुर ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed