फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bike rammed into the culvert and driver injured

अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई बाइक, चालक घायल, रेफर

Sat, 26 Oct 2019 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bike rammed into the culvert and driver injured
अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई बाइक, चालक घायल
विज्ञापन

देवबंद(सहारनपुर)। देवबंद मंगलौर मार्ग पर तेज गति बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। इसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

थाना सरसावा के पिलखनी गांव निवासी प्रदीप कुमार पुत्र जगपाल सिंह शनिवार को बाइक पर किसी काम से देवबंद आया था। शाम करीब चार बजे वह देवबंद मंगलौर मार्ग से होता हुआ वापस घर जा रहा था। जब वह दुगचाड़ी गांव के समीप पहुंचा तो घूम पर वह तेज गति बाइक को संभल नहीं पाया और उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया से टकरा गई। हेलमेट न पहने होने के कारण प्रदीप सिर में चोट लगने के चलते गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान वहां पहुंचे दुगचाड़ी गांव के ग्रामीण उसे लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों का कहना है कि सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से प्रदीप के नाक और कान से रक्त का बहाव अधिक हो रहा था। जिसके चलते उसे तुरंत ही रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed