{"_id":"600f04e68ebc3e31f54c8afb","slug":"bijnor-s-double-murder-dispute-over-form-house-land-muzaffarnagar-news-mrt522295427","type":"story","status":"publish","title_hn":"खादर में स्थित फॉर्म की जमीन को लेकर था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खादर में स्थित फॉर्म की जमीन को लेकर था विवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर का दोहरा हत्याकांड: फॉर्म हाउस की जमीन पर था विवाद
मुजफ्फरनगर। बिजनौर के मंडावर थाने के खादर क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर गैराबाद में हुए दोहरे हत्याकांड के पीछे जंगल में स्थित फॉर्म हाउस की जमीन को लेकर चल रहा विवाद था। उक्त फॉर्म हाउस पर अजीज लंबे समय से काबिज था, जबकि वर्ष 1993 से बढ़ीवाला व ऐथल निवासी एक ही परिवार के आरोपी इस पर दावा करते आ रहे थे। आरोपियों की तलाश में सोमवार को बिजनौर जिले के मंडावर थाने की पुलिस ने गांव बढ़ीवाला में दबिश दी, लेकिन कोई भी आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा। इस पर पुलिस गांव से दिलबाग के एक परिजन को हिरासत में लेकर लौट गई थी।
पुरकाजी थाने में खादर क्षेत्र के गांव बढ़ीवाला के पूर्व प्रधान बंटी और उसके भाई जसवंत के परिवार गांव में ही रहते हैं, जबकि इनके परिवार के अन्य सदस्य उत्तराखंड क्षेत्र के गांव ऐथल में रहते हैं। अजीज के परिजनों ने इस मामले में बूटा सिंह, तरना सिंह, प्रकाश, मंजीत और बढ़ीवाला निवासी दिलबाग सिंह को नामजद किया है। बंटी के परिवार के सदस्यों का काफी समय से बिजनौर खादर क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर गैराबाद निवासी अजीज के साथ विवाद चल रहा था। विवाद की वजह एक फॉर्म है, जिस पर अजीज काबिज था, लेकिन बंटी के परिजन इस पर वर्ष 1993 से दावा कर रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच इसी फॉर्म हाउस को लेकर आए दिन विवाद रहता है। माना जा रहा है कि रविवार देर रात इसी विवाद के चलते सुल्तानपुर गैराबाद में अजीज व उसके नौकर शान मोहम्मद की गोलियों से भूनकर हत्या की गई है।
पूर्व प्रधान ने नकारे आरोप
मुजफ्फरनगर। गांव बढ़ीवाला के पूर्व प्रधान बंटी ने अपने परिवार के लोगों पर दोहरे हत्याकांड में शामिल होने के आरोपों को सिरे से नकारा है। बंटी का कहना है कि रंजिशन उन्हें इस मामले में फंसाया गया है। पूर्व प्रधान ने दावा किया कि रविवार देर रात दिलबाग, गांव बढ़ीवाला में ही था, जबकि अन्य परिजन भी ऐथल में ही मौजूद थे। पूर्व प्रधान ने पुलिस जांच में सब कुछ साफ होने का दावा किया।