फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   bijli cut

बिल जमा नहीं करने पर आठ गांवों की बिजली काटी

Wed, 15 Jan 2020 10:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
bijli cut
बिल जमा नहीं करने पर आठ गांवों की बिजली काटी
विज्ञापन

देवबंद। विद्युत निगम ने देवबंद क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पश्चिमांचल में सबसे खराब डिवीजन की सूची में देवबंद को 10वें नंबर पर रखा गया है, जिसके बाद निगम अधिकारियों ने बकाया जमा न करने वाले आठ गांवों की बिजली काट दी है। खराब डिवीजन घोषित होने के चलते कई अवर अभियंताओं पर भी गाज गिर सकती है।

विद्युत निगम बिजली चोरी रोकने और बकाया वसूली के लिए लगातार अभियान चला रहा है। शासन की ओर से भी नई योजनाएं चलाकर बकाया जमा कराने के लिए उपभोक्ताओं को अवसर दिए जाते रहे हैं। इसके बावजूद विद्युत निगम शासन और विभाग की मंशा के अनुरूप बकाया वसूली करने में सफल नहीं हो सका है। इसके चलते विद्युत निगम के अधिकारियों ने देवबंद क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की हैै। उपखंड अधिकारी एके त्यागी ने बताया कि बकाया वसूली के लिए निगम द्वारा आसान किस्त योजना चलाई गई थी। लेकिन 19500 में से महज 2700 लोगों ने ही आवेदन किया है। सबसे अधिक बकाया होने के कारण न्यामतपुर, नूनाबड़ी, अघ्याना, रामनगर, करंजाली, थीतकी, गोपाली और बाबूपुर नगली गांव की बिजली काट दी है। यहां के उपभोक्ताओं पर एक करोड़ रुपये से अधिक बकाया है। यहां बहुत से उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने 10 साल में बिल जमा नहीं कराया है। वहीं, विद्युत निगम के सूत्रों की मानें तो पूरे पश्चिमांचल में 10 सबसे खराब हालत वाली सूची में देवबंद डिवीजन का नाम भी दर्ज है। इसके चलते निगम के कई अवर अभियंताओं पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed