{"_id":"68fe8689c05804f4e20c0dbd","slug":"big-bashers-register-a-stunning-win-in-womens-t20-cricket-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-157261-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: महिला टी-20 क्रिकेट में बिग बैशर्स की धमाकेदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: महिला टी-20 क्रिकेट में बिग बैशर्स की धमाकेदार जीत
विज्ञापन
खतौली। भैंसी में शुरू हुई महिला टी-20 क्रिकेट लीग का पहला मैच बिग बैशर्स टीम ने रनवे ब्लास्टर को 22 रनों से हराकर जीत लिया। भैंसी के अहलावत गेम सिटी में बिग बैशर्स की कप्तान अर्शी चौधरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। अर्शी ने 47 गेंद में 86 रनों की विस्फोटक पारी खेली। खुशी कुशवाह ने 24 गेंद में 26, निहारिका ने 34 रन, शैलजा यादव ने 11 रनों का योगदान दिया। यशी चौधरी और नंदिनी कौशिक ने एक-एक विकेट लिया।
जवाब में रनवे ब्लास्टर की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 151 रन ही बना सकी। कप्तान नंदिनी कौशिक ने 59 गेंद में 13 चौकों के साथ 84 रन बनाए। प्रियांशी सैनी ने पांच, रश्मि चौहान ने छह, आरती चौधरी ने 26, रेखा सिंह छह और खुशी शर्मा ने नौ रनों का योगदान दिया। स्नेहा जंगवाल ने तीन, शैलजा यादव ने एक विकेट लिया। अर्शी चौधरी को मैच की स्टार खिलाड़ी घोषित किया गया।
इससे पहले मिशन शक्ति के अंतर्गत चार दिवसीय महिला टी-20 क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का उद्घाटन एसएसपी संजय वर्मा ने किया। उन्होंने टूर्नामेंट में शामिल चारों टीमों की खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। सीओ राम आशीष यादव, आयोजक सौवीर सिंह, विवेक सरोहा, मोनू अहलावत, रंजन