बड़ा हादसा: हरिद्वार की लोहा फैक्टरी की भट्टी में डाले गए सरिया में आया उबाल, मुजफ्फरनगर के सात श्रमिक झुलसे
मुजफ्फरनगर के पुरकाजी बॉर्डर पर लिब्बरहेड़ी स्थित लोहा फैक्टरी में देर रात हादसा होने से मुजफ्फरनगर के सात मजदूर घायल हो गए। कई की हालत गंभीर बताई गई है। उन्हें मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के पुरकाजी बॉर्डर के लिब्बरहेड़ी स्थित लोहा फैक्टरी में देर रात हादसा हुआ। हादसे में मुजफ्फरनगर के सात मजदूर झुलस गए। गंभीर हालत के चलते तीन लोगों को मेरठ के सुभारती हॉस्टिपल में भर्ती कराया गया। अन्य मजदूर मुजफ्फरनगर के निजी अस्पताल में भर्ती हैं।
हरिद्वार जिले के लिब्बरहेड़ी स्थित सरिया बनाने वाली गायत्री फैक्टरी में बुधवार देर रात भट्टी में डाले गए सरिया में उबाल आ गया। हादसे में करीब 15 मजदूर झुलस गए।
मजदूरों की चीख-पुकार सुनकर फैक्टरी में काम करने वाले अन्य मजदूरों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में झुलसे तीन मजदूर बिहार निवासी राजू, रामकिशोर और पुरकाजी के भोजाहेड़ी निवासी दीपक को गंभीर हालत के चलते मेरठ के सुभारती अस्तपाल में भर्ती कराया गया।
एसडीएम सदर परमानंद झा ने अस्पताल में पहुंचकर झुलसे लोगों की जानकारी ली और उनका हालचाल जाना। एसडीएम ने बताया कि मंडावली के पास लिब्बरहेड़ी स्थित गायत्री फैक्टरी में देर रात हादसा हो गया।