{"_id":"617af33eb984dc006e5f2ee2","slug":"bhopa-gang-canal-bridge-construction-work-started-muzaffarnagar-news-mrt5627162200","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपा गंग नहर पुल के निर्माण का कार्य हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपा गंग नहर पुल के निर्माण का कार्य हुआ शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपा गंग नहर पुल के निर्माण का कार्य हुआ शुरू
मुजफ्फरनगर, भोपा। जर्जर हालत में पहुंच गए भोपा गंग नहर पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम को सौंपी गई। पुल का निर्माण पुराने पुल से उत्तर दिशा में किया जायेगा। बृहस्पतिवार को संबंधित जेई द्वारा कार्य को शुरू कराया गया।
बृहस्पतिवार को भोपा नहर पुल का कार्य शुरू कराया गया। राज्य सेतु निगम के जेई मोहम्मद हुसैन ने बताया कि पुल निर्माण के लिए साफ-सफाई व टापू बनाए गए। उन्होंने बताया कि यह कार्य 2022 तक पूरा करने का आदेश है।
पुल का निर्माण पुराने पुल से उत्तर दिशा में किया जा रहा है। पुल की लंबाई लगभग 71 मीटर व चौड़ाई लगभग 11 मीटर होगी। इसमें फुटपाथ बनना भी शामिल है। पुल निर्माण में लगभग 5,58,14,000 रुपये खर्च होंगे। इसी के साथ ही गंग नहर जौली पुल व निरगाजनी गंग नहर पुल का निर्माण कार्य पहले ही शुरू कर दिया गया है। आपको बता दें भोपा सहित आसपास के गंग नहर पुल जौली, नंगला बुजुर्ग, बेलड़ा, निरगाजनी पुलों के निर्माण की मांग काफी समय से चली आ रही थी। जौली, बेलड़ा, निरगाजनी पुलों से भारी वाहनों की आवाजाही भी बंद था, लेकिन इसके बावजूद भी खतरा मोल लेकर भारी भरकम वाहन दौड़ रहे थे। पुलों के निर्माण को लेकर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।

भोपा गंग नहर पुल निर्माण के कार्य में लगे मजदूर व अधिकारी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन