{"_id":"610450808ebc3e58717c7167","slug":"bhim-army-leader-accused-of-posting-controversial-post-jailed-devband-news-mrt549634238","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित पोस्ट डालने के आरोपी भीम आर्मी नेता को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित पोस्ट डालने के आरोपी भीम आर्मी नेता को जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाढ़ी मूंछ प्रकरण
- शौर्य आंबेडकर के परिवार को कानूनी मदद मुहैया कराएगी भीम आर्मी : विनय रत्न
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। शिमलाना गांव में युवक की दाढ़ी मूंछ काटने के मामले में विवादित पोस्ट चलाने के आरोप में शुक्रवार को पुलिस ने भीम आर्मी के विधान सभा प्रभारी शौर्य आंबेडकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
वहीं, भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रत्न सिंह ने शौर्य आंबेडकर के लबकरी गांव स्थित घर जाकर परिजनों को कानूनी मदद दिलाने का आश्वासन दिलाया। विनय रत्न सिंह ने पुलिस प्रशासन पर एक पक्ष के लोगों के खिलाफ फर्जी मामले बनाकर जेल भेजने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भीम आर्मी इस तरह की उत्पीड़नात्मक कार्रवाई से डरने वाली नहीं है। मजलूमों, शोषितों व गरीबों की आवाज उठाना बंद नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि शिमलाना प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने पर शौर्य आंबेडकर सत्ता पक्ष के निशाने पर थे और पुलिस प्रशासन ने सत्ता पक्ष के दबाव में आकर उन्हें फर्जी मामले में जेल भेज दिया। उन्होंने कहा कि हर मुसीबत का डटकर मुकाबला किया जाएगा। शौर्य आंबेडकर के परिवार को कानूनी मदद भीम आर्मी मुहैया कराएगी।