फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhim Army activists protest at SDM office

भीम आर्मी कार्यकर्ताओं का एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

Sat, 31 Oct 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bhim Army activists protest at SDM office
तैय्यबपुर बढ़ा प्रकरण में एसडीएम का ज्ञापन सौंपते भीम आर्मी कार्यकर्ता - फोटो : DEVBAND
भीम आर्मी कार्यकर्ताओं का एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। तैय्यबपुरा बढ़ा गांव में आंबेडकर भवन पर नाम पट्टिका लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के मामले में शनिवार को भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराए जाने की मांग की गई।

भीम आर्मी भारत एकता मिशन के विधानसभा अध्यक्ष शौर्य आंबेडकर के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। एसडीएम राकेश कुमार सिंह को प्रेषित ज्ञापन में कहा गया कि विगत दिनों तैय्यबपुर बढ़ा गांव में अनुसूचित जाति की पंचायत घर पर निर्माण कार्य किया जा रहा था। आरोप है कि ग्राम प्रधान खिला सिंह पक्ष द्वारा पंचायत घर के गेट पर नाम पट्टिका लगाने का प्रयास किया था। जब अनुसूचित जाति के लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि प्रधान पक्ष द्वारा हमला कर दिया गया था। जिसमें भूरा उर्फ बालकराम, रचना, सत्यपाल, कांता आदि को गंभीर चोटें आई थी। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया परंतु आज तक भी उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई। जबकि आरोपी धमकियां दे रहे हैं। जिससे गांव का माहौल खराब हो सकता है। चेतावनी दी यदि तीन दिन के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो भीम आर्मी पूरे प्रकरण को लेकर महापंचायत करने को बाध्य होगी। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस मौके पर दीपक बौद्ध, शुभम, विकास, आशु चंद्रा, संदीप, अमित, सचिन सिंह, अमन राज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed