Bharat Ratna: शुकदेव आश्रम में किसान मसीहा की चिट्ठियां मौजूद, स्वामी ओमानंद बोले- सरकार ने किया ऐतिहासिक काम
Bharat Ratna Award 2024 : शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद बताते हैं कि गुरुदेव स्वामी कल्याणदेव ने तत्कालीन मुख्यमंत्री चौधरी चरण सिंह के सम्मुख दलित विद्यार्थियों के लिए छात्रावास की दिक्कत रखी। इसके बाद चौधरी साहब ने तुरंत बजट आवंटित कर दिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के मोरना में श्री शुकदेव आश्रम स्थित स्वामी कल्याणदेव संग्राहलय में चौधरी चरण सिंह की चिट्ठियां मौजूद हैं। चौधरी साहब जब विधानसभा में विरोधी दल के नेता थे, उन्होंने वीतराग संत के पत्र के जवाब में 31 जुलाई, 1976 को चिट्ठी लिखी और अपनी राजनीतिक दृढ़ता का परिचय दिया।
उन्होंने इंदिरा गांधी के साथ सियासी समझौते के प्रस्ताव से इनकार करते हुए वो वजह भी शिक्षा ऋषि को खत में लिखी थी। शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद बताते हैं कि गुरुदेव स्वामी कल्याणदेव ने तत्कालीन मुख्यमंत्री चौधरी चरण सिंह के सम्मुख दलित विद्यार्थियों के लिए छात्रावास की दिक्कत रखी। चौधरी साहब ने तत्काल समाज कल्याण निदेशालय को निर्देश दिया और बजट आवंटित कर दिया।
यह भी पढ़ें: Bharat Ratna Award: जयंत ने लिखा- दिल जीत लिया, भाजपा में जाने के सवाल पर बोले- किस मुंह से इनकार करूं
इसके बाद सीमित समय में मुजफ्फरनगर रेलवे लाइन के पास दलित छात्रावास की स्थापना हुई, जहां फिलहाल भी दूर-दराज के दलित छात्र आवासीय रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज कहते हैं कि किसानों के सच्चे हितैषी, समाज सुधारक, युग पुरुष पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न के सच्चे पात्र है। भारत सरकार के द्वारा यह एक सराहनीय और ऐतिहासिक कार्य हुआ है। किसान मसीहा गुरुदेव स्वामी कल्याणदेव के परम भक्त थे। शिक्षा ऋषि की शिक्षण संस्थाओं में चौधरी साहब का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
यह भी पढ़ें: जन्म से मृत्यु तक का सफर: चौधरी साहब ने देश में किए थे ये बड़े बदलाव, पढ़िए किसान मसीहा बनने की पूरी कहानी