फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakyu's uproar

भाकियू का हंगामा प्रदर्शन, एक्सईएन को धरने पर बैठाया

Tue, 04 Feb 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bhakyu's uproar
भाकियू का हंगामा प्रदर्शन
विज्ञापन

खतौली। भाकियू कार्यकर्ताओं ने विद्युत निगम में रिश्वतखोरी तथा बिजली समस्याओं को लेकर एक्सईएन को घेराव करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। इसके बाद कार्यकर्ता कार्यालय के गेट पर धरना देकर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने धरने पर एक्सईएन को अपने बीच बैठा लिया।

सोमवार को भाकियू कार्यकर्ता एकत्र होकर आवास विकास में स्थित में एक्सईएन कार्यालय में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने एक्सईएन सोनम सिंह का घेराव करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। इसके बाद कार्यकर्ता कार्यालय के गेट पर धरना देकर बैठ गए। धरने पर पहुंचे एक्सईएन को कार्यकर्ताओं ने अपने बीच धरने पर बैठा लिया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि विद्युत निगम के कर्मचारियों द्वारा बिजली के पोल विस्थापन में रिश्वतखोरी कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में एक्सईएन को अवगत कराया। एक्सईएन ने जांच पड़ताल कर शुक्रवार तक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने अन्य बिजली की समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया। धरना देने वालों में भाकियू के सलाहकार राकेश चौधरी, जिला महामंत्री रोशन पंडित, राजू विधूड़ी, राहुल, अशद खान, प्रदीप, पवन कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed