{"_id":"636d41d7acca7a276f0a18d0","slug":"bhakiyu-will-gherao-the-ssp-office-on-november-14-muzaffarnagar-news-mrt6130652187","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 नवंबर को एसएसपी कार्यालय का घेराव करेगी भाकियू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 नवंबर को एसएसपी कार्यालय का घेराव करेगी भाकियू
विज्ञापन
- महावीर चौक स्थित भाकियू कार्यालय पर आयोजित की गई पंचायत
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। पुलिस पर किसानों के उत्पीडऩ और रतनपुरी प्रकरण में वायदाखिलाफी का आरोप लगाते हुए भाकियू ने एसएसपी कार्यालय के घेराव का एलान किया है। जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि पुलिस किसानों और भाकियू कार्यकर्ताओं का उत्पीडऩ करने का काम कर रही है।
महावीर चौक स्थित भाकियू कार्यालय पर आयोजित पंचायत में जिलाध्यक्ष ने कहा कि बरला में सीओ कार्यालय पर हुए प्रकरण में बेवजह मुकदमे दर्ज किए गए थे। इसके बाद रतनपुरी में युवा जिलाध्यक्ष कपिल सोम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, जबकि सोम मौके पर ही मौजूद नहीं थे। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि रतनपुरी प्रकरण को चार दिन में हल करा देंगे, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ। इसी वजह से तय किया गया है कि अगर 13 नवंबर तक पुलिस ने अपना वादा पूरा नहीं किया गया तो भाकियू 14 नवंबर को एसएसपी कार्यालय पर महापंचायत करेगी। जिल प्रभारी विनय चौधरी, नवीन राठी, प्रमोद गुलिया, अशोक घटायन, संजीव राठी, प्रमोद अहलावत मौजूद रहे।
--------------------------