फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakiyu Tomar workers staged a sit-in protest at the police station premises

Muzaffarnagar News: भाकियू तोमर कार्यकर्ताओं का थाना परिसर में धरना-प्रदर्शन

Sat, 29 Jun 2024 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Tomar workers staged a sit-in protest at the police station premises
-छह समस्याओं का एक ज्ञापन एडीजी व एसएसपी के नाम पुलिस को दिया
विज्ञापन

छपार। भाकियू तोमर कार्यकर्ताओं ने थाना परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। छह समस्याओं का एक ज्ञापन एडीजी व एसएसपी के नाम प्रभारी निरीक्षक को दिया गया। वहीं कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई के लिए 15 दिन का समय प्रभारी निरीक्षक को देते हुए धरना समाप्त किया।
भाकियू तोमर के कार्यकर्ता पश्चिम प्रदेश प्रभारी अजय त्यागी के नेतृत्व में छपार थाने पर पहुंचे ओर धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि थाने में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। लोगों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। कुछ आरोपियों पर मुकदमे दर्ज हैं, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया।
विज्ञापन

बरला निवासी आर्यन, भाग्य व अन्नू त्यागी के विरुद्ध एससी-एसटी का फर्ज़ी मुकदमा दर्ज किया गया। उसकी दोबारा जांच कर पीड़ितों को इंसाफ मिलना चाहिए। गांव दतियाना में चोरों ने महिलाओं के कानों से सोने के कुंडल चोरी कर लिए थे। आरोप है कि पुलिस ने मामले का फर्जी खुलासा कर दिया, जिससे पीड़ित संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव खुड्डा, छपार व बसेड़ा में खुलेआम सटटा चल रहा है, उसे बंद कराया जाए। वहीं हाईवे पर ओयो होटलों में खुलेआम गलत कार्य हो रहे हैं। इन पर भी कार्रवाई की जाए। सभी समस्याओं का एक ज्ञापन प्रभारी निरीक्षक रोजंत त्यागी को दिया। अंकित गुर्जर युवा जिलाध्यक्ष, विनीत त्यागी, निखिल चौधरी, सोनू, दिलशाद, मोनू धीमान, पंकज गुर्जर, पूली, राजबीर शर्मा, अनिल त्यागी, मुकेश गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed