फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakiyu Tomar will gherao Chhapar police station on January 11

11 जनवरी को छपार थाने का घेराव करेगी भाकियू तोमर

Mon, 10 Jan 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Tomar will gherao Chhapar police station on January 11
दतियाना में भाकियू तोमर की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने एलान किया कि 11 जनवरी को भ्रष्टाचार के विरोध में छपार थाने का घेराव किया जाएगा। किसानों के शोषण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन

दतियाना गांव में आयोजित बैठक में सदर ब्लॉक अध्यक्ष निखिल चौधरी ने कहा कि थाना छपार में किसानों और आमजन का उत्पीड़न किया जा रहा है। आरोप लगाया कि बिना पैसे कोई काम नहीं हो रहा है। केवल रुपये देने वाले किसानों का ही काम किया जा रहा है। रुपयों के दम पर धारा बढ़ाई और घटाई जा रही है। किसानों कि कोई भी सुनवाई भी किसी भी तरीके से नहीं हो रही है। पीड़ित किसानों को इंसाफ नहीं मिल पा रहा है और पुलिस दोनों पक्षों से क्रॉस केस कर मोटी रकम वसूलने काम कर रही है। 11 जनवरी को संगठन छपार थाने पर अनिश्चितकालीन कालीन धरना करेगा। संगठन के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आह्वान किया है कि अपना सामान लेकर थाने में पहुंचे, जब तक किसानों कि समस्याओं का निस्तारण नहीं होगा तब तक धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। इस मौके पर जितेंद्र चौधरी, सुनील चौधरी, नरेंद्र चौधरी, सद्दाम, जमीर, हसीर और रियासत मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed