{"_id":"68acb318126c8e0f28051878","slug":"bhakiyu-put-a-cot-in-the-tehsil-and-put-up-a-mosquito-net-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-152785-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: भाकियू ने तहसील में डाली खाट, तान दी मच्छरदानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: भाकियू ने तहसील में डाली खाट, तान दी मच्छरदानी
Tue, 26 Aug 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
खतौली तहसील में ट्रैक्टरों के काफिले के साथ पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
खतौली। जन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरु कर दिया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।भाकियू एनसीआर अध्यक्ष कपिल सोम के साथ बड़ी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता ट्रैक्टरों के साथ तहसील पहुंचे। कार्यकर्ता तहसील परिसर में तहसीलदार कार्यालय के सामने धरना देकर बैठ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने तहसील भवन में खाट डाल दी तथा उसके ऊपर मच्छरदानी भी लगा दी।
कपिल सोम ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि तहसील में भ्रष्टाचार है। हिस्सा प्रमाण पत्र, खसरा खतौनी में गडबड़ी है। इसके अलावा बुढ़ाना रोड तथा बुआड़ा रोड अंडरपास में जलभराव है। विद्युत स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिए जाएंगे। विद्युत निगम अधिकारी रात के समय छापामारी करते हैं तथा बिजली चोरी के नाम पर लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
जल निगम की ओर से गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए सड़कों को खोदा गया है। इसकी मरम्मत भी नहीं कराई जा रही है। इन समस्याओं का जब तक समाधान नहीं होता है, तब तक तहसील में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरने में प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक घटायन, श्याम पाल चेयरमैन, ब्लाॅक अध्यक्ष दीपांकर चौहान, रणधोल राठी, प्रमोद अहलावत आदि ने भी विचार व्यक्त किए। ललित त्यागी, जुल्फकार छोटा, अंकुश प्रधान, मुजम्मिल राना, बिटटू ठाकुर, अशोक प्रधान, विदेश मोतला समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। अध्यक्षता सुखलाल सिंह तथा संचालन प्रवेंद्र ढ़ाका एवं सचिन चौधरी ने किया।
विज्ञापन
n कार्य रहा प्रभावित : भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा धरना दिए जाने के दौरान तहसील कार्यालयों में कार्य प्रभावित रहा। किसी भी अधिकारी के अपने कार्यालय में न बैठने से वहां पहुंचे लोग निराश होकर लौट गए। तहसील परिसर में भाकियू कार्यकर्ताओं का ही कब्जा रहा।