फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakiyu made Neeraj Pehalwan district president

भाकियू ने नीरज पहलवान को बनाया जिलाध्यक्ष

Fri, 22 Oct 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu made Neeraj Pehalwan district president
नवीन राठी के भाकियू के मंडल अध्यक्ष व नीरज पहलवान के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर टोल प्लाजा पर खुशी - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। लंबे समय से भंग चल रही भाकियू की कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया फिर शुरू हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने सहारनपुर मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा की। पुरबालियान निवासी नीरज पहलवान को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूती दी जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को जादौन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की। सहारनपुर मंडल अध्यक्ष नवीन राठी, मंडल महासचिव धीरज, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष नीरज पहलवान, जिला महासचिव सतेंद्र ठाकुर, युवा जिलाध्यक्ष कपिल सोम को बनाया गया है। इसके अलावा शामली जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान, सहारनपुर जिलाध्यक्ष विनय कुमार, सहारनपुर जिला महासचिव जिले सिंह को बनाया गया है। मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष बनाए गए नीरज पहलवान इससे पहले जिला उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर रह चुके हैं। नीरज से पहले धीरज लाटियान भाकियू के जिलाध्यक्ष पद का कार्य देख रहे थे। कई महीने पहले प्रदेश अध्यक्ष ने प्रत्येक जिले की कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। भाकियू प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि मंडल के तीनों जिलाध्यक्ष जल्द ही अपनी कमेटी गठित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed