फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   bhakiyu ka pardarshan

भाकियू का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Fri, 30 Sep 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 30 Sep 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
bhakiyu ka pardarshan
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के ककरौली के गांव कटिया में आर्थिक तंगी और कर्ज वसूली के दबाव में आत्महत्या करने के मामले में बृहस्पतिवार को भाकियू ने कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के नेतृत्व में किसान दोपहर को कलक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने कलक्ट्रेट का घेराव किया। अहलावत ने कहा कि जानसठ तहसील के गांव कटिया के किसान मनोज कुमार के परिजनों को किसान दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिया जाए। किसान मनोज की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। 
विज्ञापन


किसान ने भूमि विकास बैंक से 80 हजार रुपये का कर्ज लिया था, फसल अच्छी नहीं होने से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। कर्ज वसूली के लिए तहसील कर्मियों ने उसके परिवार पर दबाव बनाया। जिसकी वजह से उसने जान दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक किसान की पत्नी सुनीता के अलावा तीन पुत्रियां हैं। किसी दुर्घटना जैसे करंट लगना, बिजली गिरना, सांप के काटने, डूबने और दुर्घटना में मौत होने पर किसान को दुर्घटना बीमा योजना का लाभ मिलता है, उसी तरह मनोज के परिवार को भी पांच लाख की राशि दी जानी चाहिए। किसान पर पोस्टमार्टम की रिपोर्ट लागू नहीं  होती है। जानकारी के अभाव में  लोग इसका लाभ नहीं ले पाते हैं।


किसान डीएम डीके सिंह के मौजूद नहीं रहने पर एडीएमएफ सुनील कुमार से मिले और मामले का संज्ञान लेकर तत्काल कार्यवाही करने की मांग की। एडीएम ने किसानों की मांग पर समुचित कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान योगेश  शर्मा, कपिल सोम, महकार सिंह, नीरज पहलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed