{"_id":"5db732f58ebc3e93bf3bde4b","slug":"bhagirathi-jain-temple-khatauli-khatauli-news-mrt450764522","type":"story","status":"publish","title_hn":"हृदय में सत्य का प्रकाश करो और ज्ञान का दीप जलाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हृदय में सत्य का प्रकाश करो और ज्ञान का दीप जलाओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हृदय में सत्य का प्रकाश करो और ज्ञान का दीप जलाओ
खतौली। भागीरथी जैन मंदिर में शिवभूषण महाराज व विज्ञानमति माता जी के पावन सानिध्य में भगवान महावीर के मोक्ष कल्याणक के पावन पर्व पर महावीर महामंडल विधान का मांगलिक क्रियाओं व भक्ति संगत के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन अरुण जैन नंगली वालों ने किया। प्रात:काल से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। भक्तों ने महावीर भगवान का पूजन भक्तिभाव से किया। भगवान महावीर की भक्ति में आध्यात्मिक भजन स्वर लहरियों के साथ गाए गए। श्रद्धा व भक्ति के साथ निर्वाण कल्याणक पाठ का वाचन करते हुए निर्वाण लाडू समर्पित किए गए।
कानूनगोयान स्ट्रीट स्थित भागीरथी जैन मंदिर में आयोजित धर्मसभा में विज्ञानमति माता जी ससंघ ने उपस्थित भक्तों को बताया कि दीपावली का पर्व हमें विश्व वंदनीय व भगवान महावीर का स्मरण कराता है। अपने हृदय में सत्य का प्रकाश करो और ज्ञानरूपी दीप जलाओ। संध्याकाल में गौतम गणधर को केवल ज्ञान का प्रतीक दीपक प्राप्त हुआ तथा दीप से दीप जलाकर दीप पंक्तियां व मालिका सजाई गई। इस अवसर पर रामकुमार, राकेश अंबर, रतनलाल, जुगमंदर, सतीश, जयभगवान, योगेंद्र, संजय दादरी, अजय प्रवक्ता, सभासद वैभव जैन, अकलंक, धनेंद्र सराफ, अविरल, पतेंद्र, सुशील मंडी, विजय सराफ, अनुपम आढ़ती, मुकेश एडवोकेट, सुनील ठेकेदार, दीपक भैंसी, शीलचंद आदि उपस्थित रहे।