फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhabhi raped by her Dewar

तमंचे के बल पर आतंकित कर भाभी से किया दुष्कर्म

Sat, 31 Oct 2020 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Bhabhi raped by her Dewar
तमंचे के बल पर आतंकित कर भाभी से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने देवर पर तमंचे के बल पर आतंकित कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। साथ ही पति सहित अन्य ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

तितावी थाने पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि वह थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। उसका निकाह वर्ष 2018 में तबलशाह रोड मुजफ्फरनगर निवासी युवक से हुआ था। उसका पति महाराष्ट्र में कारोबार करता है। आरोप है कि बघरा निवासी उसका ननदोई और देवर निकाह के बाद से ही उस पर बदनीयती रखते थे। उसने अपने पति को इस घटना की जानकारी दी। पति ने लोकलाज व परिवार की बदनामी के डर से उसे चुप करा दिया। आरोप है कि एक दिन देवर ने अकेला पाकर तमंचे के बल पर डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की बात किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। एक दिन इस बात की जानकारी किसी तरह महिला की सास और ननद को लग गई। महिला को डरा धमकाकर चुप कर दिया गया। महिला का आरोप है कि उसे तीन चार दिन कमरे में बंद रखकर भूखा प्यासा रखा गया। पति को भी नासिक से बुला लिया। आरोप है कि सभी ससुरालजनों ने उसको जान से मारने का भी प्रयास किया। किसी तरह से वह जान बचाकर वहां से भागी और मायके वालों को घटना बताई। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर देवर के खिलाफ दुष्कर्म, ननदोई के खिलाफ छेड़छाड़ तथा पति समेत ननद , सास आदि के विरुद्घ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed