फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BFA and BA team became winners in volleyball

वॉलीबाल में बीएफए और बीए की टीम बनी विजेता

Tue, 04 Feb 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
BFA and BA team became winners in volleyball
एसडी कालेज ऑफ कॉमर्स में बास्केट बॉल की प्रतियोगिता में खेलते खिलाडी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
वॉलीबाल में बीएफए और बीए की टीम बनी विजेता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में बीएफए और बीए प्रथम वर्ष की टीमें विजेता बनीं। महिला और पुरुष दोनों ही वर्गों की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया।

वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि कॉलेज सचिव नीरज कुमार, विनोद कुमार एवं प्राचार्य डा. सचिन गोयल ने किया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला महिला वर्ग में बीए द्वितीय वर्ष व बीकॉम द्वितीय वर्ष के बीच हुआ। बीए द्वितीय वर्ष की टीम 25-18, 20-25 व 12-25 से विजयी रही। दूसरे मैच में बीकॉम तृतीय वर्ष ने बीएससी की टीम को 10-25, 25-22, 25-10 से पराजित किया। तीसरा मैच बीए प्रथम वर्ष व बीए द्वितीय वर्ष की टीमों के बीच हुआ, जिसमें बीए प्रथम वर्ष 31-26 से विजयी रही। चौथे मैच में बीएफए ने बीकॉम तृतीय वर्ष की टीम को 25-20, 25-17 से हराया। पांचवें मैच में बीएफए ने 14-25, 20-25 अंकों से बीएससी को पछाड़ा। महिला वर्ग का फाइनल मैच बीएफए व बीकॉम तृतीय वर्ष के बीच खेला गया बीएफए 25-20, 25-21 विजयी रही। पुरुष वर्ग के पहले सेमी फाइनल मैच में बीकॉम की टीम ने बीएफए को 25-23, 16-25 व 25-23 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में बीए प्रथम वर्ष ने बीकॉम प्रथम को 25-22, 22-25, 28-26 से हराया। फाइनल मैच बीए प्रथम व बीकॉम तृतीय की टीमों में हुआ। बीए प्रथम ने 25-14 व 25-16 अंकों से विजयी हुए। निर्णायक अंकित धामा, अभिषेक, तुषार, सिद्धार्थ, सर्पित व स्कोरर राघव, नेहा व फैसल रहे। डा. दीपक मलिक, डा. नावेद अख्तर, डा. रवि अग्रवाल, डा. मोहिनी पंवार, डा. अमित कुमार, एकता मित्तल, डा. दीपक गर्ग, देवेश गुप्ता, मानसी, सपना, गीतिका, सोनम, अकांक्षा, गरिमा, कमर रजा, कृष्ण कुमार, प्रिंस चौधरी, आशीष, कुशलवीर, दीपक आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed