फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Betrayal Day celebrated, demonstration on Tehsil

विश्वासघात दिवस मनाया, तहसील पर प्रदर्शन

Tue, 01 Feb 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Betrayal Day celebrated, demonstration on Tehsil
सदर तहसील में विश्वासघात दिवस मनाते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन ने विश्वासघात दिवस मनाते हुए तहसील पर प्रदर्शन किया। सदर तहसील में किसान एकत्र हुए। राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को किसानों ने ज्ञापन दिया। विकास भवन में प्रादेशिक विकास दल के कार्यालय पर भी हंगामा किया।
विज्ञापन

राष्ट्रपति के नाम दिए ज्ञापन में किसानों ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसानों ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के विरुद्ध पूरे देश में आंदोलन चलाया। आंदोलन के चलते तीनों कृषि कानून रद्द किए गए। 21 नवंबर 2021 को बकाया छह मुद्दों पर पीएम को चिट्ठी लिखकर उनका ध्यान दिलाया। कुछ मुद्दों पर सरकार द्वारा आश्वासन दिया गया और आंदोलन वापस लेने का आग्रह किया गया। इसी के चलते 11 दिसंबर को आंदोलन समाप्त कर दिया गया। इस पूरे मामले में किसानों के साथ धोखा हुआ है। इसी के चलते विश्वासघात दिवस मनाने का फैसला लिया।
विज्ञापन

मौके पर तहसील अध्यक्ष प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक, नवीन राठी, धीरज लाटियान, योगेश शर्मा, सत्येंद्र पुंडीर, विकास शर्मा, देव अहलावत, संजय त्यागी, अमरजीत सिंह, कुलदीप सिंह त्यागी, गोविंद शर्मा, नितिन राठी, ओमपाल त्यागी, शक्ति सिंह, राजू पीनना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed