{"_id":"0d253dd43c13e7f643b7258370d23317","slug":"before-the-strike-now-retired-consumer-helpless-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले हड़ताल, अब अवकाश, उपभोक्ता लाचार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले हड़ताल, अब अवकाश, उपभोक्ता लाचार
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 09 Jan 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। अपनी मांगों को लेकर यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। अब तीन दिनों तक बैंक बंद रहेंगे, जिससे नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
अपनी पूर्व घोषणा के अनुसार शुक्रवार को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण बैंकों पर ताले लटके रहे। हालांकि कुछ बैंक खुले, मगर कर्मचारियों ने कोई भी लेन-देन नहीं किया।
कर्मचारियों ने अपना ऑफिस वर्क पूरा किया। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के जिलाध्यक्ष आरपी शर्मा ने बताया कि स्टेट बैंक के सहयोगी बैकों स्टेट बैंक ऑफ ट्रावनकोर, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद में प्रबंधन द्वारा द्विपक्षीय समझौते के उल्लंघन तथा कर्मचारियों पर एक तरफा नई सेवा शर्तों को थोपने के प्रयास के विरोध में यह आंदोलन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
जिसके अंतर्गत शुक्रवार को हड़ताल रखी गई। हड़ताल के कारण बैंकों में किसी प्रकार का लेन देन नहीं हो सका। जिससे ग्राहक परेशान रहे। ट्रांजेक्शन नहीं होने से कारोबार भी प्रभावित हुआ।
शनिवार को स्कैंड सटरडे होने से बैंक बंद रहेगा तथा अगले दिन रविवार है। इस कारण लगातार तीन दिनों तक बैंक बंद रहने से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अब सोमवार को ही बैंक खुलेंगे। बैंक बंद होने से एटीएम पर भार पड़ रहा है, अधिकांश एटीएम शुक्रवार शाम तक ही खाली हो गए थे।