{"_id":"5f74c42b8ebc3e9b7d3fdb08","slug":"become-a-mahadani-by-donating-blood-muzaffarnagar-news-mrt5038773170","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान कर बनें महादानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान कर बनें महादानी
विज्ञापन
रक्तदान कर बनें महादानी
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर एक अक्तूबर को आज ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में नागरिक स्वेच्छा से रक्तदान कर महादानी बन सकते हैं।
रक्तदान महादान है। हम रक्तदान करके किसी जरूरतमंद को जीवन दान दे सकते हैं। हम एक यूनिट रक्तदान कर चार जिंदगियां बचा सकते हैं। डॉक्टरों के अनुसार रक्तदान के फायदे भी हैं। रक्त दान करने से शरीर में नया रक्त बनता है तथा खून का संचार भी तेज होता है, जिससे रक्त में कोलेस्ट्रोल का स्तर भी काफी घट जाता है। रक्तदान रूपी महादान का मौका आप सभी के पास है। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एक अक्तूबर को (आज) राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सुबह दस बजे रक्त दान शिविर का आयोजन स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में किया जाएगा। इस पुनीत कार्य में आप भी रक्तदान करके किसी की जिंदगी बचाने की मुहिम में शामिल हो सकते हैं। कोविड प्रोटोकॉल के तहत सुबह दस बजे से दुपहर दो बजे तक शिविर में रक्तदान किया जाएगा। सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि शिविर में ब्लड बैंक की टीम मौजूद रहेगी। रक्तदान करने वालों को अमर उजाला की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।