{"_id":"5eff6eaf8ebc3e42bc5b3850","slug":"became-a-thief-to-complete-drug-addiction-muzaffarnagar-news-mrt4894870196","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की लत पूरी करने को बन गया चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे की लत पूरी करने को बन गया चोर
विज्ञापन
शहर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आया चोरी का आरोपी
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
नशे की लत पूरी करने को बन गया चोर
मुजफ्फरनगर। कांशीराम आवासीय कॉलोनी खांजापुर व शनिधाम मंदिर में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नशे की लत को पूरा करने की लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी के कब्जे से महिला होमगार्ड के घर से चोरी किए गए जेवर व शनिधाम के दानपात्र से चोरी नकदी बरामद की गई है।
शहर के नदी रोड पर चेकिंग करते हुए थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार रात संदिग्ध हालात में घूम रहे युवक को पकड़ा। शहर कोतवाली के इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि आरोपी के पास मौजूद थैले से सोने-चांदी के जेवरात और दस हजार की नकदी बरामद की गई, जिस पर उसे हिरासत में ले लिया गया। आरोपी कांशीराम कॉलोनी खांजापुर निवासी अमित उर्फ चाऊमीन है, जिसने पूछताछ में कॉलोनी में ही रहने वाली महिला होमगार्ड रानी देवी के घर में सात जून को और शनिधाम मंदिर में 27 जून को हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी अमित नशे का आदी है, जिसने नशे की लत को पूरा करने के लिए ही चोरी की इन दोनों घटनाओं को अंजाम दिया था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, उसके सोनू निवासी अज्ञात को भी आरोपी बनाते हुए उसकी तलाश की जा रही है।