{"_id":"f0edca26e098d40c3dba5cbf211be1fa","slug":"beating-of-student-clashes-in-sikanderpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की पिटाई से सिकंदरपुर में तनातनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा की पिटाई से सिकंदरपुर में तनातनी
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 05 Jan 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल। सिकंदरपुर गांव स्थित स्कूल में बैग रखने को लेकर बच्चों के बीच हुई मारपीट के मामले में अभिभावकों के आने से विवाद और बढ़ गया। छात्रा की पिटाई से गुस्साए दूसरे समुदाय के लोगों ने स्कूल में हंगामा करते हुए शिक्षकों से मारपीट करते हुए अभद्रता की। स्कूल में दूसरे पक्ष के पहुंचने से तनाव और बढ़ गया, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। जिला मुख्यालय से एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गई। बाद में एसडीएम और सीओ सदर ने दोनों पक्षों में सुलहनामा कराया। ऐहतियात के तौर पर गांव में पीएसी और पुलिस बल तैनात है।
गांव सिकंदरपुर के बाहरी छोर पर साक्षी बाल विद्या मंदिर में मंगलवार को कक्षा आठ के छात्र रोक्सी, परमदीप सिंह, कुमैल रजा और छात्रा तंजीम जहरा में बैग रखने को लेकर झगड़ा हो गया। इसी दौरान शिक्षक ने सभी बच्चों को डांटकर हल्की पिटाई कर दी। पिटाई से क्षुब्ध छात्रा ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी परिजनों को दे दी। छात्रा के परिजनों और समर्थकों ने स्कूल में पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही एक शिक्षक की पिटाई भी कर दी, जबकि अन्य अध्यापक हट गए। गांव में मारपीट की खबर लगने पर शिक्षक के समर्थक भी मौके आ गए, जिससे दोनों पक्ष के लोगों में काफी नोकझोंक हुई। इसी बीच किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम में धार्मिक स्थल पर दो समुदायों में झगड़ा होने की खबर दे दी, जिससे प्रशासन के हाथपांव फूल गए।
आननफानन में एसओ शोएब खान ने मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया। एसपी सिटी, एसडीएम सदर ने सीओ सदर और नई मंडी इंस्पेक्टर राजीव गुप्ता, तितावी इंस्पेक्टर विक्रम सिंह, छपार थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह समेत पीएसी को मौके पर बुला लिया। अफसरों ने गांव के मौअज्जिज लोगों को बुलाकर दोनों पक्षों में लिखित सुलहनामा करा दिया। उसके बाद अफसर और तमाम थानों की फोर्स लौट गई। सीओ का कहना है कि स्कूल में बच्चों का विवाद था। गलतफहमी से अभिभावकों के आमने-सामने आने से मामला गरमा गया।
विज्ञापन
उधर, मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली क्षेत्र से तीन दिन से गायब बच्चे की गुमशुदगी पुलिस ने मंगलवार को दर्ज कर ली। गांधी नगर निवास रजनीश गर्ग ने बताया कि बेटा निक्कू उर्फ अनमोल (15) कक्षा दस में पढ़ता है। तीन जनवरी से वह घर से गायब चल रहा है। काफी तलाश करने के बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया।