फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BDC kidnapped in Deoband, police engaged in investigation

देवबंद में बीडीसी सदस्य का अपहरण, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 06 Jul 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
BDC kidnapped in Deoband, police engaged in investigation
देवबंद (सहारनपुर)। आगामी 10 जुलाई को होने वाले ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष में शह मात का खेल शुरू हो चुका है। इसके चलते मंगलवार को कुरड़ी गांव के बीडीसी (क्षेत्र पंचायत सदस्य) का अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। उक्त बीडीसी की पत्नी ने देवबंद कोतवाली पहुंचे एसएसपी डॉ. एस चिनप्पा को तहरीर देकर पति की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। वहीं, विपक्ष ने सत्तापक्ष के लोगों पर बीडीसी का अपहरण करने का आरोप लगाया है। देर शाम बीडीसी अनुज कुमार घर लौट आया है।
विज्ञापन

कुरड़ी गांव निवासी राखी त्यागी मंगलवार को कोतवाली पहुंची। वहां उसने औचक निरीक्षण को पहुंचे एसएसपी डॉ. एस चिनप्पा को तहरीर देकर कुछ लोगों पर हथियारों के बल पर पति अनुज कुमार का अपहरण करने का आरोप लगाया। तहरीर में राखी ने बताया कि पति बीडीसी है और टैक्सी चलाते हैं। मंगलवार को अनुज कार में गांव के ही कुछ लोगों को लेकर ग्राम घुमाटी जा रहे थे। आरोप है कि जब वह गोपाली गांव के निकट पहुंचे तो कार सवार चार पांच लोगों ने ओवरटेक कर कार को रोक लिया तथा हथियारों के बल पर पति का अपहरण कर लिया। कार में सवार यात्रियों ने उसे फोन कर अनुज के अपहरण की जानकारी दी। एसएसपी डा. एस चिनप्पा ने पीड़ित महिला को अनुज की सकुशल बरामदगी का आश्वासन दिया तथा स्थानीय पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन

वहीं, ब्लाक प्रमुख पद की प्रत्याशी नितिशा राणा के पति और सपा नेता कार्तिकेय राणा ने सत्तापक्ष के लोगों पर बीडीसी सदस्य का अपहरण करने का आरोप लगाया है। कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। सत्तापक्ष के लोग प्रशासन के साथ मिलकर न केवल बीडीसी सदस्यों को डरा धमका रहे हैं, बल्कि अपहरण जैसे गंभीर अपराध को भी अंजाम देने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा सत्तापक्ष के इशारे पर जो खेल चल रहा है। जनता सब कुछ देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed