फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BCA students had robbed a cloth merchant

Muzaffarnagar News: बीसीए के छात्रों ने की थी कपड़ा व्यापारी से लूट

Fri, 28 Jun 2024 04:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
BCA students had robbed a cloth merchant
मुजफ्फरनगर। एटूजेड रोड पर कपड़ा व्यापारी अमित और उनके साथी से स्कूटी और चार लाख रुपये की लूट तीन छात्रों ने अपने एक साथी की मदद से की थी। दो आरोपी तनिष्क और सुमित बीसीए के छात्र हैं। एक आरोपी अभिषेक नौकरी की तैयारी कर रहा है। उन्होंने नशे की लत पूरा करने के लिए लूट की थी। पुलिस ने तीन छात्रों को गिरफ्तार कर तीन लाख रुपये बरामद कर लिए। मास्टर माइंड तरुण फरार है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन सभाकक्ष में बृहस्पतिवार को एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि 24 जून को एटूजेड रोड पर कपड़ा व्यापारी से चार लाख रुपये की लूट हुई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मखियाली चेक पोस्ट पर चैकिंग के दौरान तीन युवकों अलमासपुर नई मंडी निवासी तनिष्क, शामली के थाना बाबरी के गांव कासमपुर निवासी सुमित और मेरठ के कंकरखेड़ा रोहटा रोड तेज विहार मंदिर वाली गली निवासी अभिषेक नागर को दो स्कूटी के साथ पकड़ा। उनसे तीन लाख रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में उन्होंने कपड़ा व्यापारी से लूट की घटना स्वीकार की। बताया कि लूटे चार लाख में तीन लाख बचे थे। बरामद एक स्कूटी कपड़ा व्यापारी की थी जबकि दूसरी स्कूटी को लूट में प्रयुक्त किया गया था। वह आज लूटी स्कूटी को ठिकाने लगाने व बचे हुए पैसे से नैनीताल मौज मस्ती करने से जा रहे थे।

अपराध की राह पर इस तरह निकले छात्र
आरोपी तनिष्क ने बताया कि मेरठ के एमआईटी कॉलेज से बीसीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। वह गॉडविन हाइट्स सोसाइटी मेरठ में किराए पर रहता है। उसके साथ बीसीए तृतीय वर्ष का सुमित व इंटर पास करने के बाद कंपीटिशन की तैयारी कर रहा अभिषेक रूममेट है।
उसने बताया कि शामली के थाना भवन के गांव सोहजनी उमरपुर निवासी तरुण उसकी गली अलमासपुर में अपने रिश्तेदार के घर आता जाता था। तरुण चालक है, जो अपनी कार किराए पर चलाता है। इसी दौरान उसकी जान पहचान हो गई।

तरुण ने 24 जून को उन्हें बताया कि उनके अच्छे खर्चे का जुगाड़ हो सकता है। एक व्यक्ति प्लॉट का सौदा करने के लिए जाएगा। उसके पास अच्छा पैसा होगा। यह पैसा लूटना है। तीनों तैयार हो गये। एटूजेड रोड पर तरुण कार लेकर पहले ही खड़ा मिला। उसके इशारे पर लूट की गई।


महिला ने की थी कपड़ा व्यापारी की मुखबिरी
आरोपी तनिष्क ने बताया कि तरुण के पास बार बार एक महिला का फोन आ रहा था, जो अंकित को पैसा लेकर व्यापारी के जाने तक की जानकारी दे रही थी। महिला के बारे में तरुण को ही पता है। एसपी सिटी ने बताया कि महिला और चालक तरुण की तलाश में पुलिस टीम लगाई है। गिरफ्तार आरोपियों का यह पहला अपराध है।

सरकारी कर्मचारी हैं आरोपियों के पिता
एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार तनिष्क के पिता शिक्षा, सुमित व अभिषेक के पिता सेना में है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed