फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Barkali mass murder: statement of 19 accused including Meenu Tyagi recorded

मीनू त्यागी समेत 19 आरोपियों के बयान दर्ज

Thu, 19 Dec 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Barkali mass murder: statement of 19 accused including Meenu Tyagi recorded
मुजफ्फरनगर। गांव बधाई खुर्द निवासी पूर्व चेयरमैन उदयवीर सिंह समेत उनके परिवार के आठ सदस्यों की सामूहिक हत्या के मामले में सुनवाई अंतिम दौर में पहुंच गई है। बुधवार को कोर्ट में मीनू त्यागी समेत सभी 19 आरोपियों के बयान दर्ज किए गए, जिसके बाद बचाव पक्ष को अपना पक्ष रखने के लिए 23 दिसंबर की तिथि नियत की गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बधाई खुर्द निवासी पूर्व चेयरमैन उदयवीर सिंह समेत उनके परिवार के आठ सदस्यों की जनवरी 2011 की देवबंद-मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित बड़कली मोड़ पर हादसे में मौत हो गई थी। पुलिस जांच में उक्त हादसा सुनियोजित हत्या का निकला था, जिसके बाद कुख्यात गैंगस्टर विक्रांत उर्फ विक्की त्यागी, उसकी पत्नी मीनू त्यागी, सुशील शुक्ला समेत 20 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मुख्य आरोपी विक्की त्यागी की कोर्ट रूम में 16 फरवरी 2015 को हत्या हो चुकी है। विक्की त्यागी की पत्नी मीनू त्यागी व सुशील शुक्ला समेत शेष 19 आरोपियों के बुधवार को एडीजे-12 में बयान दर्ज कराए गए। अभियोजन की ओर से पैरवी करने वाले एडीजीसी सीताराम आर्य ने बताया कि अभियोजन की ओर से गवाही पूरी हो चुकी है। अब यह मामला अंतिम दौर में पहुंच गया है और कोर्ट ने बचाव पक्ष को अपना पक्ष रखने के लिए 23 दिसंबर की तिथि नियत की है।
विज्ञापन

----------------------------
कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किए गए हत्यारोपी
मुजफ्फरनगर। चर्चित बड़कली सामूहिक हत्याकांड के आरोपियों को बिजनौर हत्याकांड के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए लाया गया। ऐहतियातन बंदी वाहन को भी कोर्ट परिसर में प्रवेश नहीं दिया गया, जिसके चलते सभी 19 आरोपी कोर्ट परिसर में पैदल चलते हुए कोर्ट रूम तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed