{"_id":"6202b065cef7013a635f9cc9","slug":"bar-association-khatauli-s-chatarpal-became-president-and-new-general-secretary-muzaffarnagar-news-mrt5763021156","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील बार एसोसिएशन खतौली के अध्यक्ष बने चतरपाल सिंह, महासचिव बने नवीन कुमार गौतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील बार एसोसिएशन खतौली के अध्यक्ष बने चतरपाल सिंह, महासचिव बने नवीन कुमार गौतम
विज्ञापन
खतौली में एसोसिएशन का चुनाव जीतने के बाद उनका स्वागत करते हुए अधिवक्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार एसोसिएशन खतौली के चतरपाल अध्यक्ष और नवीन बने महासचिव
मुजफ्फरनगर, खतौली। तहसील बार एसोसिएशन खतौली की कार्यकारिणी का चुनाव संपंन हो गया। अध्यक्ष पद पर चतरपाल सिंह और महासचिव पद पर नवीन कुमार गौतम निर्वाचित हुए।
घोषित चुनाव परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद पर चतरपाल सिंह ने सुभाषचंद को सात मतों से हराया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामचंद सैनी ने शकुंतला को 18 मतों से हराकर जीत हासिल की। महासचिव पद पर नवीन कुमार गौतम ने रतनसिंह को 13 मतों से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर विकास कुमार 17 मतों से विजयी हुए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जगबीर सिंह 14 वोट से विजयी हुए, वहीं मनोज कुमार त्यागी 38 मतों से विजयी हुए। उपाध्यक्ष पद पर कृष्ण कन्हैया व राजग्रहि यादव निर्विरोध चुने गए। वरिष्ठ सदस्य पद पर भूदेव आर्य, सचिन कुमार आर्य, नबाब सिंह, विपिन कुमार, राजेंद्र सैनी, राजेश कुमार निर्विरोध चुने गए। कनिष्ठ सदस्य पद पर पदम सिंह, पवन सिंह, रवि कुमार व रोशनी, अनिल कुमार, युगांक मित्तल भी निर्विरोध चुने गए। सहसचिव पद पर रेखा देवी, आनंद कुमार, कृष्ण कुमार को विजय घोषित किया। चुनाव की घोषणा होने के बाद एल्डर कमेटी के चेयरमैन सत्य प्रकाश सैनी एडवोकेट, सदस्य अरशद एडवोकेट, प्रदीप कुमार एडवोकेट ने सभी को बधाई दी। विजयी होने के बाद उनके समर्थकों ने फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।