{"_id":"5e010d528ebc3e87a7628702","slug":"bar-association-elections-today-muzaffarnagar-news-mrt4602476132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन बुढ़ाना का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन बुढ़ाना का चुनाव
विज्ञापन
बुढ़ाना। बार एसोसिएशन बुढ़ाना की कार्यकारिणी के चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। मंगलवार को होने वाले चुनाव में 117 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव अधिकारी ने बताया कि 10 बजे से दो बजे तक मतदान होगा।
बार एसोसिएशन बुढ़ाना की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए मंगलवार को सुबह दस बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। सोमवार को चुनाव अधिकारी द्वारा सारी तैयारी पूरी कर ली गई। चुनाव अधिकारी हरबीर सिंह ने बताया कि इस चुनाव में 117 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि मतदान अपराह्न बजे तक होगा। दो बजे लाईन में लगे हुए सभी अधिवक्ताओं को मतदान केन्द्र के अंदर ले लिया जाएगा। उसके बाद मतदान केंद्र का दरवाजा बंद कर दिया जाएगा। दरवाजा बंद होने के बाद किसी भी मतदाता को अंदर नहीं आने दिया जाएगा। चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदान के तुरंत बाद मतगणना और फिर परिणाम की घोषणा की जाएगी।
बताया जा रहा है कि चुनाव में अध्यक्ष एवं महासचिव पद पर कड़ा मुकाबला होगा। दोनों महत्वपूर्ण पदों के प्रत्याशी अधिवक्ताओं को अपने पक्ष में करने के लिए जी जान से जुटे रहे। लगातार मतदाताओं से संपर्क किया जा रहा है।