फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Banned polythene caught in Meenu Paper Mill

मीनू पेपर मिल में पकड़ी प्रतिबंधित पॉलीथिन

Sun, 19 Jun 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Banned polythene caught in Meenu Paper Mill
मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन ने शिकायत के बाद मीनू पेपर मिल में प्रयोग के लिए लाई गई प्रतिबंधित पॉलीथिन पकड़ी है। एडीएम वित्त अजय कुमार तिवारी ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत हुई थी मीनू पेपर मिल में प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग किया जा रहा है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने शिकायत का निस्तारण करके भेज दिया था। मुख्यालय से शिकायतकर्ता से जब पूछा गया कि वह जांच से संतुष्ट है तो उन्होंने बताय कि प्रदूषण विभाग वाले शिकायत होते ही फैक्टरी संचालकों को बता देते हैं। शिकायतकर्ता ने सीधे शिकायत की थी कि आज प्रतिबंधित पन्नी लाई गई है। शिकायत के बाद नायब तहसीलदार को मौके पर भेज कर पन्नी को कब्जे में लिया गया। इसके बाद प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम बुलाई गई। फैक्टरी संचालकों ने बताया कि उनके यहां जो कच्चा माल आता है उसके दो प्रतिशत पन्नी निकलती है, जिसे राजस्थान भेजा जाता है। इस पन्नी को वहीं भेजा जा रहा था। इस संबंध में सेल्स टैक्स में जानकारी की गई तो माल भेजने की जानकारी सही पाई गई। एडीएम वित्त ने बताया कि प्रशासन कई पहलुओं से पूरे मामले की जांच कर रहा है। यह साफ रूप से नहीं कहा जा सकता कि यह प्रतिबंधित पन्नी मंगाई गई है या इनके यहां से निकला कचरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed