फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Banned Mangura fishes buried in the ground

प्रतिबंधित मंगुरा मछलियों को जमीन में दबवाया

Tue, 31 Aug 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Banned Mangura fishes buried in the ground
गांव टेंहेड़ा में चोरी से प्रतिबंधित मछली निकलते हुए मछुवारे। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मोरना। गांव टंहेड़ा तालाब से मत्स्य पालकों द्वारा चोरी से निकाली जा रही प्रतिबंधित मंगुरा मछलियों को ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने जब्त कर गड्ढे में दबवा दिया। वहीं मत्स्य विभाग ने तालाब में मछली पालनकर्ताओं के विरुद्ध सरकारी पट्टे का आवंटन रद किए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

टंहेड़ा के पूर्व प्रधान पुत्र धर्मेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री पोर्टल के अलावा एसडीएम और डीएम के यहां भी शिकायत की थी, जिसमें बताया था कि गांव के तालाबों में प्रतिबंधित मंगुरा मछली का बड़े पैमाने पर पालन किया जा रहा है। 24 अगस्त को मत्स्य विभाग व गांव लेखपाल ने तालाबों का निरीक्षण कर पालनकर्ता मोनू पुत्र जोगेंद्र को तालाबों में पाली गई मंगुरा मछलियों को निकलवाकर गड्ढे में दबाए जाने के आदेश दिए थे। मंगलवार को मछुआरों को बुलाकर पालनकर्ता तालाब से करीब 20 क्विंटल मछलियों को निकालकर बाहर भेजे जाने की तैयारी में जुटा था। चोरी से मछली निकालकर ले जाने की ग्रामीणों की शिकायत पर तहसीलदार जानसठ जसविंदर सिंह और ककरौली थाना प्रभारी सुदेश कुमार व मत्स्य विभाग के फिशरमैन जोगेंद्र सिंह को गांव में कार्रवाई के लिए भेजा गया। टीम ने मछलियों को जमीन में दबा दिया। इस मौके पर वर्तमान प्रधान खुर्रम अजीज समेत ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed