{"_id":"63a49ed1f342da73d61471f1","slug":"banks-are-playing-an-important-role-in-the-development-of-rural-areas-cdo-muzaffarnagar-news-mrt618881876","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्र के विकास में बैंक अहम भूमिका निभा रहे : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्र के विकास में बैंक अहम भूमिका निभा रहे : सीडीओ
विज्ञापन
तितावी। भारतीय स्टेट बैंक ने कृषि विज्ञान केंद्र बघरा में किसान मेले एवं कृषक गोष्ठी का आयोजन किया। उद्घाटन सीडीओ संदीप भागिया ने किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विकास में बैंक अहम भूमिका निभा रहे हैं। केसीसी से लेकर सब्सिडी की तमाम योजनाओं को लाभ किसानों को बैंकों के माध्यम से ही मिल रहा है।
एसबीआई के उप महाप्रबंधक कृषि राजीव रत्न श्रीवास्तव ने किसान क्रेडिट कार्ड, ट्रैक्टर ऋण, कृषि स्वर्ण ऋण, कृषि उपयोगी यंत्र ऋण, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन, पशु पालन आदि की जानकारी दी। उप निदेशक कृषि आरपी चौधरी ने किसानों को आधुनिक खेती, फसल उत्पाद वृद्धि, फसल रोगों की रोकथाम आदि के बारे में बताया। उप महाप्रबंधक वित्तीय समावेशन कवल जीत सिंह, उप महाप्रबंधक मेरठ रण विजय प्रताप सिंह ने एसबीआई की योजनाओं के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा से कृषि वैज्ञानिक डॉ सविता आर्य, डॉ विरेन्द्र सिंह एवं डॉ दीपक शर्मा उपस्थित रहे।
गोष्ठी में जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह, जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रमोद कुमार, खादी ग्रामोद्योग के राजबीर सिंह, यूपी नेडा के भजन सिंह, डीसीओ राजेश धर द्विवेदी, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश कुमार, नाबार्ड के अभिषेक श्रीवास्तव, भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय से क्षेत्रीय प्रबंधक दिग्विजय शर्मा, मुख्य प्रबंधक गण अमित कुमार अग्रवाल, पूनम मौर्या, प्रदीप कुमार गर्ग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
मेले में दिखा ग्रामीण महिलाओं का हुनर
मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का हुनर भी दिखा। महिलाओं ने यहां अपने स्टॉल लगाए। गांव की महिलाएं पत्तल दोने, आचार, मुरब्बा, शहद, गुड़ आदि के स्टॉल लगाए।