फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bank and market crowd

बैंक व बाजार में उमड़ रही भीड़

Tue, 09 Jun 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bank and market crowd
बुढ़ाना कस्बे में एक बैंक के सामने लगी भीड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना। लॉकडाउन के नियमों में छूट होने के बाद कस्बा व देहात के बैंक व बाजारों में भीड़ उमड़ने लगी है। कोरोन के खौफ को भूलकर ग्रामीण बिना मास्क लगाए ही आ-जा रहे हैं। सरकार व प्रशासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन को ग्रामीण भूल गए हैं। देश में तेजी के साथ बढ़ रहे कोरोना के संक्रमण के बीच बुढ़ाना में यह स्थिति चिंताजनक है।
विज्ञापन

देश की अर्थव्यवस्था व जनता की परेशानी को देखते हुए लॉकडाउन के नियमों में ढील दी गई। धीरे-धीरे कस्बे व देहात का सारा बाजार खुल गया। बैंक, तहसील मुख्यालय व बाजार में ग्रामीणों का आवागमन आरंभ हो गया। लेकिन लोग मास्क अनिवार्यता और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैँ। उपजिलाधिकारी कुमार भूपेन्द्र ने बताया कि तहसील में मास्क पहने बिना पहुंचने वाला जुर्माना किए जाने का प्रावधान किया गया है। बाजार के दुकानदारों को भी मास्क पहनने की अनिवार्यता है। यह भी निर्देश दिए गए है कि मास्क के बिना आने वाले ग्राहक को सामान नहीं दिया जाएगा। इसके बाद भी देहात के ग्रामीण समझने का प्रयास नही कर रहे हैं। नहीं समझे तो विकट परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed