फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bangladesh officers will know the extent of administrative system

Muzaffarnagar News: प्रशासनिक व्यवस्था का ककहरा जानेंगे बांग्लादेश के अफसर

Sat, 10 Jun 2023 08:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 08:25 PM IST
विज्ञापन
Bangladesh officers will know the extent of administrative system
- 45 प्रशासनिक अधिकारी 12 जून को जनपद में रहेंगे
विज्ञापन


- डीएम प्रशासन, एसएसपी देंगे कानून व्यवस्था की जानकारी


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बांग्लादेश का सिविल सर्वेंट दल मुजफ्फरनगर में प्रशासन का क ख ग सीखेगा। 45 प्रशासनिक अधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल 12 जून को जिले में ही रहेगा। टीम जड़ौदा गांव में विकास कार्यों को देखेंगी।
डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी इस प्रतिनिधि मंडल में शामिल अफसरों को जिलाधिकारी के अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में बताएंगे। सीडीओ संदीप भागिया केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। साथ यह भी बताएंगे कि प्रशासन इन योजनाओं को आम आदमी तक किस प्रकार पहुंचाता है। एसएसपी संजीव सुमन बताएंगे कि जिले में पुलिस किस प्रकार कानून व्यवस्था को बनाने का काम करती है।
विज्ञापन

बांग्लादेश के अधिकारी अफसरों से सबकुछ जानने के बाद गांव में जाकर यह भी देखेंगे कि योजनाओं का लाभ आम जनता को किस प्रकार मिल रहा है। इसके लिए प्रशासन ने सदर ब्लाक के गांव जड़ौदा को चिन्हित किया है। एसडीएम सदर परमानंद झा ने बताया कि बांग्लादेश के अफसरों का यह दल विशेष बस से यहां पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




बांग्लादेश के अफसरों का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

विकास भवन के सभागार में सुबह साढ़े दस बजे बांग्लादेश के अफसरों की जिला स्तरीय अफसरों के साथ परिचय बैठक होगी। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी 15 मिनट में जनपद का संक्षिप्त परिचय देंगे, जिला प्रशासन की कार्य प्रणाली, जिला मजिस्ट्रेट के अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में बताएंगे। दस मिनट तक प्रश्नों के उत्तर दिए जाएंगे। 11 से साढे़ ग्यारह बजे तक सीडीओ संदीप भागिया केंद्र एवं राज्य सरकार की विकास योजनाओं का परिचय देंगे और जिला प्रशासन की भूमिका के बारे में बतायेंगे। इसके बाद दस मिनट एसएसपी संजीव सुमन कानून व्यवस्था के बारे में बताएंगे। जिला मजिस्ट्रेट के साथ समन्वय पर चर्चा करेंगे। 11.40 बजे से 11.50 बजे तक कोर्स कोआर्डिनेटर एवं बांग्लादेश के टीम लीडर जिला प्रशासन के अधिकारियों को स्मृति चिन्ह एवं धन्यवाद देंगे। इसके बाद टीम बारह बजे से दो बजे तक गांव जड़ौदा का भ्रमण करेगी। जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल सिंह एवं खंड विकास अधिकारी नेहा शर्मा टीम के साथ रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed